ईंधन संकट पर न्यायपालिका की पहल: गोपालगंज में जजों ने पैदल मार्च कर दिया बड़ा संदेश जिला जज गीता गुप्ता की अपील हफ्ते में एक दिन पेट्रोल-डीजल का स्वेच्छा से करें त्याग देशहित में छोटा कदम भी बड़ा योगदान

गोपालगंज,टीएन मिश्रा।
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच संभावित पेट्रोलियम संकट को लेकर गोपालगंज में न्यायपालिका ने एक प्रेरक पहल की है। शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता गुप्ता के नेतृत्व में जिले के सभी न्यायिक पदाधिकारी अपने-अपने आवास से पैदल चलकर व्यवहार न्यायालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ईंधन संरक्षण का संदेश देते हुए आम लोगों को अनावश्यक पेट्रोल-डीजल के उपयोग से बचने की अपील की। हजियापुर और बंजारी ऑफिसर्स कॉलोनी से शुरू हुआ यह पैदल मार्च व्यवहार न्यायालय तक चला। गाड़ियों का उपयोग छोड़कर पैदल अदालत पहुंचने वाले न्यायाधीशों ने यह संदेश दिया कि यदि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग पहल करें,तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।इस मौके पर जिला जज गीता गुप्ता ने कहा कि देश में पेट्रोल,डीजल और गैस की बढ़ती खपत तथा आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग सोचते हैं कि उनके अकेले के प्रयास से क्या फर्क पड़ेगा,लेकिन यदि हर नागरिक सप्ताह या महीने में कम से कम एक दिन ईंधन का उपयोग न करने का संकल्प ले, तो बड़ी मात्रा में संसाधन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह बचत आपातकालीन परिस्थितियों में देश के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।”हम सभी को राष्ट्रहित में थोड़ा त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए। जब भी संभव हो,एक दिन के लिए अपनी सुविधाओं का स्वेच्छा से त्याग करें, ताकि वही संसाधन देश के विकास और जरूरत के समय काम आ सके उन्होंने अपील की।
इस पहल ने पूरे जिले में ‘ईंधन बचाओ,देश बचाओ’का सकारात्मक संदेश फैलाया है। न्यायिक अधिकारियों के इस कदम की आम लोगों के बीच भी सराहना हो रही है। इसे एक अनुकरणीय पहल माना जा रहा है।

More From Author

टीओपी और थाने के बीच बेहतर तालमेल की कमी ने टीओपी को बना दिया चेकपोस्ट…तत्कालीन एसपी कार्तिकेय शर्मा के द्वारा बनाए गए थे टीओपी…सवाल क्या टीओपी के हटने से जिले की पुलिसिंग सुधरेगी,क्या अपराध पर लगाम लगेगी… पढ़ें क्या कहती पब्लिक

मानहानि मामला: पूर्व विधायक प्रेम शंकर यादव की बढ़ीं मुश्किलें,कोर्ट ने जारी किया समन,वर्तमान शिक्षा मंत्री को लेकर किया था सोशल मीडिया पर टिप्पणी

ड्यूटी से बढ़कर बड़ा मिशन: रिटायर्ड फौजी ने अस्पताल को बनाया नशामुक्त क्षेत्र खैनी पर ‘सिकंदर’ का पहरा अस्पताल में अनोखा अभियान कैंसर की दर्दनाक याद ने बदली राह,अब सैकड़ों को छुड़वा रहे नशे की लत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:26 pm, Jul 13, 2026
temperature icon 33°C
Mist
Humidity: 71 %
Pressure: 998 mb
Wind: 16 mph
Wind Gust: 22 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:07 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 9% 15 mph 67% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.1 mm 21% 12 mph 68% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.53 mm 49% 10 mph 78% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/28°°C 2.91 mm 76% 7 mph 86% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
27°/28°°C 1.1 mm 67% 4 mph 83% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0.62 mm 53% 3 mph 83% 1000 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0.08 mm 24% 7 mph 80% 999 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0.02 mm 18% 7 mph 83% 1000 mb 0 cm