जिले की सबसे बड़ी कही जाने वाली सब्जी मंडी हरदा बाजार के किसान-कारोबारी जाम से परेशान…हर दिन हजारों बड़ी-बड़ी गाड़ियों की आवाजाही…किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण देता हरदा बाजार…ओवर ब्रिज जरूरी..पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया:-28 मई(भूषण)शहर से महज़ ढाई तीन किलोमीटर दूर एन. एच. 31 पर अवस्थित हरदा बाजार हरी सब्जियों के होलसेल एवं गल्ले की छोटी मंडी के रूप में विकसित हो रहा है किंतु छोटी- बड़ी गाड़ियों के जाम होने से वहां के व्यापारी एवं आमजन परेशान हैं।
पौ फटते ही यहां से दस किलोमीटर परिधि के स्थानीय सब्जी के होलसेल किसान-विक्रेता और खरीदार-कारोबारियों,गल्ला- व्यापारियों तथा अन्य बहुत तरह के कारोबारियों के पहुंचने से जहां बाजार से एन एच तक भीड़ खचाखच रहती है वहीं बड़ी छोटी बसों, ट्रकों, टोटो,टेम्पू एवं अन्य वाहनों की आवा- जाही से स्थानीय लोगों की परेशानी का अंदाजा लगाना कठिन हो जाता है। थोड़ी सी चूक बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन जाती है। लोग हमेशा अनागत दुर्घटनाओं की आशंकाओं से भयभीत रहते हैं। फुटपाथी विक्रेताओं की मजबूरियां के कारण भी एन एच के दोनों ओर अस्थाई दुकानदार एक छोड़ से दूसरे छोर तक कब्जाए रखते हैं जिससे परेशानियां बढी रहती है। एक खराब स्थिति यह भी है कि हरदा पुल से बाजार का रूख लेते ही सर्वप्रथम उन मछली- मांस के दूकानदारों और खरीदारों की भीड़ के बीच कटे जानवरों की दुर्गंध से सौ कदम चलना दूभर हो जाता है- जो सड़क को दोनों ओर से घेरे रहते है ऐसे में वाहनों का बीच सड़क पर गुजरना कितना कठिन और चुनौतीपूर्ण हो सकता है सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। इसे बाजार से हटकर पुल के दूसरे छोर पर अवस्थित करना जनहित में सही प्रतीत होता है।
बिहार राज्य स्नातक क्लब के संयोजक सह मानवाधिकार प्रतिनिधि अशोक कुमार आलोक ने जब स्थानीय मुखिया मनीष कुमार भारती से बात की तो उन्होंने चिंता जताई कि इस समस्या का एक मात्र समाधान फ्लाई ओवर ब्रिज बनाना तो है ही जिसके लिए हमलोग स्थानीय प्रशासन से मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनका कहना है कि सड़क के दोनो ओर टोकड़ी खोनचा वाले अस्थाई फुटपाथी दुकानदार जल्दी बेचकर जाने की होड़ में एन एच को दोनों तरफ से छेंक लेते हैं जिससे जाम की समस्या बढ़ जाती है जिसके लिए स्थानीय प्रशासन की पहल जरूरी है। हमलोग अपने स्तर से प्रयास रत हैं। स्थानीय मुखिया ने बताया एन एच पर ही कोलासी मोड़ के पास रोड संकड़ी है जहां एक गाड़ी कीभी क्रोसिन-आवाजाही होते ही सड़क और एन.एच.भी जाम हो जाता है इसके लिए कोलासी रोड का चौड़ीकरण करना स्थाई समाधान है किंतु यह एन एच का मामला होने से स्थानीय प्रशासन की पहल ज़रूरी है जिसके लिए भी हमलोग संघर्ष शील हैं। परमानंद साह, मिथिलेश पंडित,राम कुमार पंडित, शंकर साह, दिनेश यादव, अभिमन्यु मेहता, सुधीर मेहता, कुंदन पासवान आदि ने फ्लाइओवर ब्रिज बनने के अलावा कोलासी मोड़ के रोड का चौड़ीकरण आवश्यक बताया। मुखिया ने बताया सर्विस रोड पर जल जमाव की समस्या से भी आम जन को परेशानी होती

More From Author

दिल्ली में सीजेपी का जोरदार प्रदर्शन से बढ़ी हलचल…आर या पार की लड़ाई के मूड ने सीजेपी,26 हजार केंद्रीय जवान तैनात.. जंतर-मंतर जाने वाली सभी मार्ग अवरुद्ध…दिल्ली की 57 मेट्रो स्टेशन,बिहार की 6 और पूरे देश की 250 ट्रेनें रद्द…पढ़ें पूरी खबर

नहीं रहे नाना पाटेकर..आ गए मेरे मौत का तमाशा देखने…एक मच्छड़ आदमी को हिजड़ा बना देता है… कैसा नाम है काला..सुनकर ही घिन आती है…जैसे अनगिनत डायलॉग हमेशा याद रहेंगे…पढ़ें पूरी खबर

ऑपरेशन लंगड़ा के तहत डेढ़ दर्जन से अधिक मामले में फरार चल रहे पटना के दो कुख्यात मोस्ट वांटेड अपराधी का एसटीएफ ने किया इनकाउंटर…पढ़ें पूरी खबर

भारत-नेपाल सीमा पर केंद्र की नजर:धारचूला पहुंचे गृह राज्य मंत्री सुरक्षा तंत्र की परखी मजबूतीकाली नदी झूला पुल से बीओपी तक गृह राज्य मंत्री ने लिया सीमा सुरक्षा का फीडबैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:41 pm, Oct 13, 2026
temperature icon 27°C
Smoky haze
Humidity: 57 %
Pressure: 1014 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 43%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:47 am
Sunset: 5:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 5% 5 mph 60% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 4% 3 mph 63% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 5% 2 mph 68% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 4% 2 mph 66% 1016 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 2% 1 mph 50% 1016 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 1% 5 mph 40% 1012 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 2% 7 mph 53% 1011 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 3% 6 mph 60% 1013 mb 0 cm