कौन है नेता जी…जिसके उकसाने पर तकरीबन 200 से अधिक लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर और तीर से हमला कर कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया…एक पुलिसकर्मी के गर्दन में घुसी तीर,7 गिरफ्तार और 75 अज्ञात पर एफआईआर… लेकिन नेता जी फरार…पढ़ें पूरी खबर

पुरानी:-02 जून(राजेश कुमार झा)कोर्ट के आदेश पर एवं एसडीओ के निर्देश पर जमीन के अवैध कब्जे को हटाने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडे और तीर से हमला कर कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया.उसमें से एक पुलिसकर्मी के गर्दन में तीर घुस गई.सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर चल रहा है. फिलहाल सभी पुलिसकर्मी खतरे से बाहर बताए जा रहे है.मामला जिले के चंपानगर थानाक्षेत्र के मौजा प्रसादपुर का बताया जा रहा है.बताते चलें कि चंपानगर थानाक्षेत्र के प्रसादपुर मौजा के खाता संख्या 67 के खेसरा संख्या 181 में सुधीर ऋषि की 11.28 एकड़ भूमि पर रंजना देवी सहित 28 स्थानीय लोगों ने अवैध तरीके से पूरी जमीन को कब्जा रखा था.जो वर्षों से उक्त भूमि पर अवैध तरीके एवं जोर जबरदस्ती से जमीन को कब्जा कर खेती कर रहा था.जिसको लेकर बार-बार उक्त भूमि पर पंचायत बैठी लेकिन किसी भी तरह का कोई फैसला नहीं हो सका. कारण अवैध कब्जाधारी रंजना देवी एवं 28 लोगों का कहना हुआ कि ये जमीन को हमलोगों ने लीज पर ले रखी है.जिसका रुपया सालाना हमलोग एक नेता के जरिए जमीन मालिक के यहां वर्षों से जमा कर रहे है.जब जमीन के लीज का पेपर और लीज की राशि की रसीद मांगी गई तो रंजना देवी सहित सभी 28 लोगों ने कहा कि हमलोगों के पास न लीज का कोई पेपर है और न ही लीज राशि की कोई रसीद है.इसके बाद उनलोगों को कहा गया कि जब आपके पास कोई कागजात नहीं है तो आपलोग क्यों जबरदस्ती कब्जा किए हुए है तो उन्होंने कहा कि हमलोग नेता जी को हर साल लीज का रुपया देते है,और हमलोग जमीन को नहीं छोड़ेंगे.इसके बाद कोर्ट के आदेश के साथ एसडीओ के निर्देश पर जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त कराने के लिए 45 पुरुष पुलिसबल और 15 महिला पुलिसबल के साथ जब जमीन पर पहुंचे तो जमीन की नापी शुरू की गई. लेकिन थोड़ी ही देर में रंजना देवी सहित 28 कब्जाधारियों ने पुलिसबल पर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और तीर से हमला बोल दिया.जिसमें एक पुलिसकर्मी के गर्दन पर तीर घुस गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गये.पुलिस की तरफ से जबाबी कार्रवाई में रंजना देवी सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना को लेकर पुलिस ने 75 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज करते हुए धड़-पकड़ शुरू कर दी. फिलहाल सभी पुलिसकर्मियों का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है और सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है.

More From Author

नेपाल में बैठकर भारत-बांग्लादेश के लोगों को बनाते थे निशाना,15 बांग्लादेशी साइबर ठग गिरफ्तारफर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेलिंग,काठमांडू के होटल में चल रहा था साइबर गिरोह

यूट्यूबर लाइव सिटीज को लगा बड़ा झटका…पूर्णिया भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले…बिना पुष्टि की खबर न चलाएं…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:28 am, Jun 3, 2026
temperature icon 37°C
Clear
Humidity: 24 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 12%
Visibility: 10 km
Sunrise: 4:58 am
Sunset: 6:37 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 0% 2 mph 27% 999 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 0% 3 mph 29% 1000 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 0% 4 mph 23% 1001 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 0% 8 mph 19% 1000 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 0% 8 mph 16% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 996 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
39°/40°°C 0 mm 0% 7 mph 21% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0.17 mm 50% 6 mph 28% 997 mb 0 cm