
पूर्णिया:-02 जून(राजेश कुमार झा)यूट्यूबर लाइव सिटीज ने पूर्णिया जिला भाजपा महामंत्री अरुण राय उर्फ पुलक राय को लेकर बिना पुष्टि किए एक खबर चलाकर पूरे बिहार में सनसनी फैला दी.लाइव सिटीज यूटुब पर खबर चलते ही पूर्णिया भाजपा संगठन ने इस खबर को आड़े हाथ लेते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लाइव सिटीज की खबर का खंडन कर मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कही है. भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने लाइव सिटीज में चल रहे खबर को काफी गम्भीरता से लेते हुए कहा कि किसी भी मीडिया हाउस या यूट्यूबर को बिना पुष्टि किए किसी के बयान पर खबर नहीं चलानी चाहिय.संजीव सिंह ने आगे बोलते हुए कहे कि जिस व्यक्ति ने भाजपा जिला महामंत्री पुलक राय पर जो इल्जाम लगाए है.वो बेबुनियाद है.मेरी सभी मीडिया हाउस से आग्रह है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति के कहने पर एवं बिना पुख्ता सबूत के खबर को प्रसारित न करें. इससे साख गिरती है.बताते चलें कि यूट्यूबर लाइव सिटीज ने फेसबुक पर खबर पोस्ट की,जिसका हेडलाइन था… मिलिए BJP के बड़का फ्रॉड से…20 हजार में मोदी जी से मिलवा देगा

