मौसम विभाग ने 03 जून से बिहार में टेंशन वाला अलर्ट जारी कर दिया है…सावधान किसी भी तरह की यात्रा से पहले मौसम विभाग का नया अपडेट जरूर पढ़ें

पटना:-2 जून 2026(राजेश कुमार झा)मौसम विभाग ने बारिश-आंधी को लेकर एक बार फिर से टेंशन वाला अलर्ट जारी कर दिया है.मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 3 जून को यूपी,बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है.इस दौरान 80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी.लोगों को इस दौरान बहुत ही अधिक सावधान रहने की जरूरत है. पहाड़ी राज्यों में भी लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. इसलिए किसी भी तरह की यात्रा से पहले मौसम विभाग का नया अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं.

पूर्वी राज्यों में आंधी-तूफान के चलते बड़े-बड़े पेड़-पौधे धाराशायी हो सकते हैं.वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की चेतावनी है.वहीं, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.3 जून से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है.तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 3 जून को बिहार में मौसम का हाल कैसा रहेगा. इसके अलावा बिहार के किन जिलों में अलर्ट जारी रहेगा.

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

बिहार(3-5 जून- भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): पटना, गया,नवादा,जहानाबाद, बक्सर,सिवान,वैशाली, भोजपुर,मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर,दरभंगा,मधुबनी, पूर्णिया,कटिहार,किशनगंज, भागलपुर,अररिया,बेगूसराय और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है.इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है.वहीं, कल यानी 3 जून को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा.

More From Author

नेवालाल चौक के पास अपराधियों के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी का पूर्णिया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा… सुरज बिहारी हत्याकांड से जुड़े थे तार…गिरफ्तार अपराधियों ने कहा…उदय बिहारी से मिली थी शुभम को मारने की सुपारी…पढ़ें पूरी खबर

यूट्यूबर लाइव सिटीज को लगा बड़ा झटका…पूर्णिया भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले…बिना पुष्टि की खबर न चलाएं…पढ़ें पूरी खबर

होनहार बिरवान के होत चिकने पात…जेईई एडवांस के पहले प्रयास में मिला AIR 680 रैंक..सफलता का मंत्र.. सेल्फ स्टडी एंड नो मोबाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:35 pm, Aug 6, 2026
temperature icon 31°C
Light rain shower
Humidity: 72 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 64%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0.05 mm 17% 6 mph 74% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.1 mm 24% 6 mph 78% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.09 mm 22% 7 mph 80% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.02 mm 12% 11 mph 72% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0.02 mm 13% 13 mph 57% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.02 mm 14% 12 mph 55% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 8% 11 mph 58% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 7% 10 mph 65% 999 mb 0 cm