
जोगबनी:-(राजेश कुमार शर्मा)भारत नेपाल सीमा बिश्व पर्यावरण दिवस पर जनकपुरधाम से राम-जानकी कॉरिडोर के किनारे बृक्ष मानव सुरेश शर्मा के नेर्तित्व मे पौधरोपण का सुरुवात किया गया इस मौक़े पर वृक्ष मानव श्री शर्मा ने बताया की इस धार्मिक और सांस्कृतिक मार्ग को सुंदर व प्रकृति के अनुकूल , पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण को कम करने के उदेश्य से धार्मिक कॉरिडोर के किनारे स्थानीय जलवायु के अनुकूल , छायादार वृक्ष: नीम, पीपल, बरगद, और शीशम,तुलसी, बेलपत्र, पारिजात (हरसिंगार), व अशोक के पौधे लगाए गए है। ये पौधे राम-जानकी मार्ग की आध्यात्मिक गरिमा का अहसास करवाएगी ।
ये हवा को शुद्ध करते हैं जिससे आने वाले समय मे यात्रियों को छाया प्रदान करेंगी वही इस धार्मिक मार्ग पर प गुलमोहर, अमलतास (पीले फूल), और कचनार जैसे फूल के पौधे को लगाया गया जिससे पूरा कॉरिडोर रंग-बिरंगा और आकर्षक दिखेगा।
वातावरण को स्वच्छ प्रकृति को बचाने के लिए करने होंगे साझा प्रयास
बृक्ष मानव सुरेश शर्मा ने बताया की प्रकृति संस्कृति संरक्षण अभियान अंतर्गत वह प्रत्येक दिन किसी न किसी स्थान पर वृक्षारोपण करते रहे है जिस तरह से आज वातावरण मे प्रदूषण फैल गया है पृथ्वी का तापक्रम बढ़ रहा इसको कंट्रोल करने के लिए हर एक नागरिक को वृक्षारोपणकरने के लिए आगे आना होगा इस मौक़े पर
वन तथा वातावरण मंत्री शंकर चौधरी, सचिव जीबनाथ पौडल महोत्तरी जिला अधिकारी आईडी यादव, डीएफओ बिनोद सिंह स्थानीय वार्डध्यक्ष राघवेन्द्र साह, जनकपुरधाम वन प्राविधिक समाज के अध्यक्ष स्वार्थ साह , दुधमती नदि सरोकार समाज के अध्यक्ष सुदीप मण्डल बिद्यालय के शिक्षक बिधार्थी, वन कर्मचारीहरु, स्थानीय नागरिक समाज व पर्यावरण प्रेमी की उपस्थिति थी ।

