
धमदाहा/पुर्णिया:-10 जून(संतोष झा)आगामी 16 जून 2026 को धमदाहा प्रखंड अंतर्गत रंगपुरा दक्षिण पंचायत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को डीडीसी अंजनी कुमार ने स्थल निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों, मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में डीडीसी अंजनी कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जनहित से जुड़ा है। “जन सहयोग शिविर” में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान आमजन को कोई असुविधा न हो।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान डीडीसी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष कुमार मिश्रा, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सूर्यमणि कुमार, जिला सहायक आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र कुमार, अंचलाधिकारी कुमार रविंद्र नाथ ठाकुर, बीडीओ प्रकाश कुमार, बीपीआरओ अभय कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. नेहा भारती, प्रबंधक सलीमा खातून, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार पाठक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नैना पाॅल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवानंद रजक, सी आई दुर्गा हेम्ब्रम मुखिया प्रतिनिधि नवल किशोर यादव सहित सभी विभागों के कर्मी उपस्थित थे।

