एक तरफ सरांध और दुर्गंध से जूझ रहा है वार्ड…तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार की गंगा में चैन की बंशी बजा रहा है नगर निगम…पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया:-11 जून(राजेश कुमार झा)इन दिनों पूर्णिया नगर निगम में बह रही भ्रष्टाचार के गंगा की चर्चा नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा के कानों तक पहुंच चुकी है.नीतीश मिश्रा ने पूरे मामले को काफी गम्भीरता से लेते हुए पूरे मामले की तीन सदस्यीय कमिटी से जांच करवाने की भी बात की है.बिफोरप्रिंट डिजिटल से बातचीत में नीतीश मिश्रा ने बताया कि मुझे पूरे मामले की जानकारी मिली है.इसके लिए तीन सदस्यीय कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया है.बताते चलें कि इन दिनों पूर्णिया नगर निगम में चल रही वार्ड सफाई को लेकर सभी वार्डों में सिर्फ खानापूर्ति ही देखी जा रही है. सभी 46 वार्डों की साफ-सफाई की हालात ऐसी है कि सरांध और दुर्गंध की वजह से लोगों को नाक में रुमाल रखकर निकलना पड़ता है.जबकि नगर निगम ने दो एनजीओ को सभी 46 वार्डों की साफ-सफाई का जिम्मा दिया है.लेकिन एनजीओ के द्वारा सभी वार्डों में साफ-सफाई ठीक-ठाक से चल रही है कि नहीं इसकी भी जांच करने का समय नगर निगम के पास नहीं है.लेकिन जब नगर निगम की जनता ने नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी,तब पूरा मामला पहुंचा नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा के संज्ञान में आया. जनता ने मंत्री नीतीश मिश्रा को पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए लिखे की शहर के सभी 46 वार्डों में साफ-सफाई की स्थिति काफी दयनीय है.जबकि नगर निगम ने दो-दो एनजीओ को सभी वार्डों की साफ-सफाई का जिम्मा दिया है.इसके बावजूद नगर निगम की जनता सरांध और दुर्गंध से जूझ रही है.मंत्री जी से अनुरोध है कि पूरे मामलों की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच करवाई जाय एवं दोषी कर्मियों इन एनजीओ पर कार्रवाई की जाय.

More From Author

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बड़ी पहल…10 जून तक मिल गया 2,70,874 पेंशनधारियों को मई महीने का पेंशन

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार,तीन थानेदार समेत चार पुलिसकर्मियों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:43 pm, Sep 22, 2026
temperature icon 35°C
Sunny
Humidity: 48 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 4%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 3% 4 mph 47% 1003 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.01 mm 10% 3 mph 54% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.04 mm 12% 3 mph 59% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 11% 4 mph 66% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.19 mm 29% 4 mph 70% 1003 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.04 mm 20% 3 mph 69% 1006 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.01 mm 11% 9 mph 53% 1006 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.09 mm 15% 7 mph 50% 1003 mb 0 cm