बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी पदों पर EVM से होगा मतदान प्रशासनिक तैयारियां तेज

बिहार डेस्क,पटना। बिहार में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक अमला चुनाव को लेकर आरक्षण एवं परिसीमन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसी बीच चुनाव से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि राज्य में पहली बार पंचायत चुनाव के सभी पदों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए मतदान कराने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव में शत-प्रतिशत ईवीएम के उपयोग को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारी चल रही है। इसके लिए आयोग को ईवीएम की उपलब्धता का इंतजार है। मशीनों की आपूर्ति के बाद जमीनी स्तर पर जांच और अन्य तकनीकी प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी। यदि यह योजना लागू होती है तो बिहार देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां पंचायत चुनावों में भी पूरी तरह ईवीएम के माध्यम से मतदान कराया जाता है। इससे मतदान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, पंचायत चुनाव को लेकर चल रही आरक्षण और परिसीमन प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक और जनप्रतिनिधि 15 जून तक अपनी आपत्तियां एवं सुझाव दर्ज करा सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग का मानना है कि समय सीमा बढ़ाने से अधिक लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा और चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। पंचायत चुनाव 2026 को लेकर गांवों में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं और संभावित उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

More From Author

जीएमसीएच में जिंदा मरीज का पोस्टमार्टम वाला मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि फिर से तथ्यहीन और भ्रामक खबर फैलाने वाले जिले के तथाकथित कई यूट्यूबर को जिला प्रशासन ने फिर दी चेतावनी…पढ़ें पूरी खबर

यूपी-बिहार सीमा 12 घंटे के लिए सील,अंतरप्रांतीय सीमा सील होने से सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी परेशानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:28 am, Jun 14, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 79 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 50%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 4:58 am
Sunset: 6:41 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 2% 8 mph 47% 999 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 2% 7 mph 46% 1001 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 7 mph 31% 1001 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
41°/42°°C 0.07 mm 8% 5 mph 23% 998 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.11 mm 17% 14 mph 33% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 1% 9 mph 30% 996 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 1% 6 mph 32% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 1% 9 mph 46% 999 mb 0 cm