यूपी-बिहार सीमा 12 घंटे के लिए सील,अंतरप्रांतीय सीमा सील होने से सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी परेशानी

बिहार डेस्क पटना। उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा से जुड़े इलाकों में अचानक लागू की गई नई प्रशासनिक व्यवस्था ने लाखों लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुशीनगर जिले के हनुमानगंज पुलिस ने बिहार-यूपी सीमा पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आवागमन पर रोक लगा दी है। इस फैसले का सबसे अधिक असर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के गंडक पार स्थित मधुबनी, पिपरासी, पिताहा और ठकराहा प्रखंडों के लोगों पर पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुशीनगर एसपी के निर्देश पर मुख्य मार्गों के अलावा कई संपर्क सड़कों पर भी बैरियर लगा दिए गए हैं। इसके कारण पिछले दो दिनों से सीमावर्ती क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के लागू की गई इस व्यवस्था से दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है।
बाजार,पढ़ाई और इलाज आदि पर काफी असर पड़ा है। सीमा बंदी का सबसे व्यापक असर छात्रों, व्यापारियों, किसानों,मजदूरों और इलाज के लिए आने-जाने वाले मरीजों पर पड़ा है। बिहार और यूपी के सीमावर्ती गांवों के बीच बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और खेती-बाड़ी को लेकर गहरी निर्भरता है। ऐसे में आवागमन बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जटहा बाजार व पिपरासी के व्यवसायियों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। व्यापारियों का कहना है कि वे रोजाना देर शाम तक कारोबार कर बिहार लौटते थे, लेकिन अब रात 8 बजे के बाद सीमा पार करने की अनुमति नहीं मिल रही है।
-किसानों की भी बढ़ी चिंता
सीमावर्ती क्षेत्रों के कई किसान अपनी खेती के लिए दूसरी तरफ की जमीन पर निर्भर हैं। सीमा पर रोक के कारण खेती-बाड़ी से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि यह व्यवस्था लंबे समय तक जारी रही तो खेती और व्यापार दोनों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था की समीक्षा कर आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उचित समाधान निकालने की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से अभी तक इस प्रतिबंध को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

More From Author

बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी पदों पर EVM से होगा मतदान प्रशासनिक तैयारियां तेज

बिहार-नेपाल ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा,6300 नशीले इंजेक्शन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:01 am, Jun 14, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 50%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 4:58 am
Sunset: 6:41 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 46% 999 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 2% 7 mph 49% 1000 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
36°/39°°C 0 mm 1% 7 mph 36% 1001 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 2% 5 mph 24% 999 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
37°/41°°C 0.14 mm 17% 10 mph 30% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.05 mm 6% 13 mph 31% 996 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 1% 5 mph 30% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 1% 9 mph 46% 999 mb 0 cm