बिहार-नेपाल ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा,6300 नशीले इंजेक्शन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर,निज संवाददाता। बिहार में नशीली दवाओं की अंतरराष्ट्रीय तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा किया गया है। मुजफ्फरपुर के सदर थाना पुलिस ने मधुबनी न्यू फोर लेन स्थित मादापुर चौबे गांव के समीप एक टाटा सूमों की जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए पटना से नेपाल जा रही भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद की है। पुलिस सड़क पर वाहन जांच कर रही थी तभी तलाशी के दौरान एक सूमों में बनाए गए गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार वाहन के सीट के नीचे बेहद चालाकी से एक विशेष तहखाना बनाया गया था, जिसमें काली पॉलिथीन में लपेटकर फेनरगन,डायजेपाम और ब्यूप्रेनॉर्फिन जैसे प्रतिबंधित इंजेक्शन छिपाकर रखे गए थे। बरामद इंजेक्शनों की कुल संख्या 6300 वायल बताई जा रही है। मुजफ्फरपुर एसपी ने प्रेस को बताया कि पुलिस ने इंजेक्शन वाले वाहन पर सवार चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि इन प्रतिबंधित दवाओं की नेपाल में नशे के रूप में भारी मांग है और यह खेप नेपाल पहुंचाने की तैयारी थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार तस्कर पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल के मो. सलीम व सोनू कुमार ऊर्फ राहुल और हरसिद्धि थाना क्षेत्र के आजाद अंसारी व चूमन राय हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले इस खेप को रक्सौल ले जाने वाले थे, जहां से भारत-नेपाल सीमा पार कर इसे नेपाल के स्थानीय ड्रग माफिया और डीलरों तक पहुंचाया जाना था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब इस अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशीली दवाओं की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच जारी है। बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंक पर जांच चल रही है।

More From Author

बेला सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,6.56 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिंद्रा वीरो वाहन जब्त भीमनगर ले जाई जा रही थी नेपाली करेंसी, 56 वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया सूचना पर की कार्रवाई

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर:सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौतएक मजदूर को बचाने के लिए एक-एक कर टैंक में उतरे तीन साथी भी हुए बेहोश, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

यूपी-बिहार सीमा 12 घंटे के लिए सील,अंतरप्रांतीय सीमा सील होने से सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी परेशानी

नेपाल से भारत लाया जा रहा था 9 क्विंटल से अधिक गांजा…अररिया में होनी थी डिलीवरी…नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने किया जप्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:14 am, Sep 22, 2026
temperature icon 32°C
Overcast
Humidity: 56 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 96%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 50% 1007 mb 0 cm