भारतीय नकली करेंसी का सबसे बड़ा किंगपिन युनुस अंसारी जेल से रिहा..भारतीय सुरक्षा एजेंसियां हाईअलर्ट.. अभी तक 2 करोड़ से अधिक की नकली भारतीय करेंसी भारत में खपा चुका है

Oplus_16908288

जोगबनी/अररिया:-13 जून(राजेश कुमार शर्मा)सीमावर्ती क्षेत्र मे जाली नोट के कारोबार फिर से फैलने की आशंका से अलर्ट भारत.बताते चलें कि भारतीय नकली नोट के कारोबारी नेपाल के बारा जिले के निवासी यूनुस अंसारी गुप्त तरीके से जेल से रिहा हो कर नेपाल से फरार होने कि सुचना के बाद नेपाल पुलिस के अंदर भी हलचल पैदा हो गयी है.आंतरिक तौर पर सुरक्षा संयंत्र यह पता लगाने कि कोशिश मे है कि यूनुस का नया ठिकाना कहाँ है.हालांकि सुरक्षा से जुड़े श्रोत कि माने तो यूनुस बांग्लादेश के रास्ते पाकिस्तान जा चूका है. जिसकी जांच कि जा रही है.

जाली नोट के कारोबार कि लम्बी है फेहरिस्त

यूनुस अंसारी को 2009 में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 67 लाख 94 हजार भारतीय रुपये के नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया था.काठमांडू जिला न्यायालय ने उस मामले में उसे दोषी पाया और 6 साल कि सजा व 60,000 रुपये के जुर्माने की सज़ा सुनाई थी.
वह अपनी सज़ा पूरी करने के बाद रिहा होने वाला था, लेकिन मई 2025 में उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गया.जब वह अपनी सज़ा पूरी करने के बाद नक्खू जेल से रिहा हो रहा था,तो सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CIB) ने उसे जेल गेट से हिरासत में ले लिया.इसके बाद CIB ने उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया.हालांकि कोर्ट ने उस मामले में 15 लाख रुपये की जमानत राशि मांगी थी,लेकिन जब उसने रकम नहीं दी तो उसे वापस जेल भेज दिया गया.लेकिन बीते दिनों अंसारी चुपके से कोर्ट में जमानत की राशि जमा करने के बाद जेल से रिहा हो गया था.सुंधरा जेलर कृष्णा चपगाई ने इसकी पुष्टि करते हुए बताए कि जमानत की राशि मिलने के बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया है. अंसारी को नकली इंडियन करेंसी नोटों के लेन-देन के लिए कई बार गिरफ्तार किया गया है.उसे 2009 में 25 लाख 44 हजार इंडियन करेंसी नोटों के साथ और फिर 2010 में 40 लाख 91 हजार नकली इंडियन करेंसी नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था. जिसके लिए उसे पांच साल जेल की सज़ा हुई थी.

तब से उसे कई बार फिर से गिरफ्तार किया गया है.2013 में अंसारी को 3.5 लाख इंडियन करेंसी नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था और फिर से बड़ी मात्रा में नकली करेंसी नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

संपत्ति और निवेश की जांच

CIB जांच के अनुसार,यह पाया गया कि नकली करेंसी के लेन-देन से कमाए गए पैसे को उसके द्वारा चलाए जा रहे नेशनल टेलीविज़न में इन्वेस्ट किया गया था.
टेलीविज़न फिलहाल बंद है. जांच में कहा गया है कि उसके बैंक अकाउंट में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये और उसकी पत्नी के तीन बैंक अकाउंट में लगभग 30 लाख रुपये मिले.इसके अलावा, परसा में उसके नाम पर ज़मीन भी है.जांच से पता चला है कि अंसारी की विदेश यात्राएं 2005 में शुरू हुईं और उसने थाईलैंड,मलेशिया, पाकिस्तान और दुबई की यात्रा की.

अंसारी अब कहां है?

पुलिस के मुताबिक,शक है कि अंसारी अभी नेपाल में नहीं है.जांच अधिकारियों ने अंदाज़ा लगाया है कि वह पाकिस्तान या बांग्लादेश वापस चला गया होगा.
भारतीय नकली करेंसी मामले से जुड़े दूसरे विदेशी नागरिक अभी भी जेल में बताए जा रहे हैं.

More From Author

नो व्हीकल्स डे पर अपने सरकारी आवास से 2 किलोमीटर पैदल चल जिला समाहरणालय पहुंचे डीएम अंशुल कुमार…ईंधन बचत के साथ-साथ हेल्थ इज वेल्थ का मैसेज देते डीएम अंशुल कुमार…

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा,भीड़ के बीच बिगड़ा माहौल घण्टों मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रित 500 पर एफआईआर 6 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:58 am, Sep 22, 2026
temperature icon 32°C
Overcast
Humidity: 56 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 96%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 50% 1007 mb 0 cm