खान सर को कोर्ट से अंतरिम राहत, केजीएस के डायरेक्टर वेदानंद अब भी जेल में मामले ने पकड़ा तूल

बिहार डेस्क पटना। राजधानी पटना में चर्चित खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) विवाद से जुड़े मामले में खान सर को फिलहाल अदालत से राहत मिली है। जानकारी के अनुसार,2 जून को पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज इंटरव्यू सेंटर में हुई कथित मारपीट,हमले और फायरिंग के मामले में अदालत ने खान सर की गिरफ्तारी पर 20 जून तक रोक लगा दी है।वहीं,इसी प्रकरण से जुड़े दूसरे मामले में केजीएस के डायरेक्टर वेदानंद अभी भी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। वेदानंद की ओर से अदालत में पैरवी कर रहे वकील ने दावा किया है कि उनके मुवक्किल को साजिश के तहत मामले में फंसाया गया है। वकील का कहना है कि मामले से जुड़े उपलब्ध साक्ष्य, तस्वीरें और घटनाक्रम कई पहलुओं को स्पष्ट करते हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी रणनीति के तहत वेदानंद को मामले में शामिल किया गया। हालांकि, इन आरोपों पर दूसरे पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उधर,वेदानंद के समर्थकों और पक्षकारों को उम्मीद है कि आगामी सुनवाई में उन्हें जमानत मिल सकती है। गौरतलब है कि पटना के कोचिंग संस्थानों से जुड़ा यह विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। छात्रों और शिक्षा जगत में भी इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।अब सभी की नजर अगली सुनवाई और जांच की प्रगति पर टिकी है।

More From Author

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा,भीड़ के बीच बिगड़ा माहौल घण्टों मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रित 500 पर एफआईआर 6 गिरफ्तार

ओमान के पास समुद्र में फंसा भारतीय जहाज‘विराट-1 अमेरिकी और भारतीय नौसेना ने बचाएं 14 नाविक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:12 am, Jun 15, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 75 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 4:58 am
Sunset: 6:41 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 1% 6 mph 43% 999 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
31°/36°°C 0 mm 2% 5 mph 48% 1000 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
38°/42°°C 0 mm 1% 3 mph 26% 1001 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 1% 7 mph 15% 999 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 0% 9 mph 12% 996 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0 mm 0% 6 mph 13% 996 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 1% 15 mph 29% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 14 mph 51% 999 mb 0 cm