वन स्टॉप सेंटर को मिला नया भवन…घरेलू या किसी भी तरह के हिंसा से पीड़ित महिलाओं को प्राथमिक स्तर पर न्याय दिलाने के साथ-साथ,यौन उत्पीड़न एवं छेड़छाड़ के मामले में सीधे सहयोग करना

Oplus_16908288

पूर्णिया:-15जून(राजेश कुमार झा)मंत्री आपदा प्रबंधन सह प्रभारी मंत्री पूर्णिया जिला
एवं मंत्री भवन निर्माण विभाग बिहार सरकार,लेशी द्वारा संयुक्त रूप से पूर्णिया समाहरणालय स्थित वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन किया गया:-
पूर्णिया जिला में वन स्टॉप सेंटर के नए भवन का उद्घाटन सोमवार को मंत्री आपदा सह प्रभारी मंत्री पूर्णिया रत्नेश सादा एवं माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग बिहार सरकार लेशी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से नए भवन का उद्घाटन किया गया.
मौके पर विधायक कसबा नीतेश सिंह,विधायक पूर्णिया सदर विजय कुमार खेमका एवं जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं पुलिसअधीक्षक स्वीटी सहरावत,उप विकास आयुक्त पूर्णिया अंजनी कुमार एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति सुगंधा शर्मा एवं संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे.
मौके पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा वन स्टॉप सेंटर के संदर्भ में माननीय प्रभारी मंत्री जी को जानकारी देते हुए बतलाया गया कि एक ही भवन में महिलाओं को बहुत सारी सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा और वन स्टॉप सेंटर का मुख्य उद्देश्य हिंसा से पीड़ित महिलाओं को प्राथमिक स्तर पर न्याय दिलाना है.
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वन स्टॉप सेंटर में परामर्श की सुविधा, चिकित्सीय सुविधा से जोड़ना घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के DIR रिपोर्ट में सहयोग करना,साइबर क्राइम, यौन उत्पीड़न,छेड़छाड़ जैसे मामलों में थाना से सहयोग प्राप्त करवाना तथा वन स्टॉप सेंटर किशोरियों और बच्चियों और महिलाओं के हित में कार्य करती है.बाल विवाह को रोकने,दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को खत्म करने में भी कार्य करती है.इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर मिशन शक्ति के तहत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन के साथ सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाता है.
इस उद्घाटन समारोह में जिले के संबंधित वरीय पदाधिकारी के साथ साथ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पूर्णिया सदर एवं ग्रामीण,वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रशासक कुसुम कुमारी,परामर्शी अर्चना कुमारी,कार्यालय सहायक शुभम पांडे एवं जिला मिशन समन्वयक DHEW नंदन कुमार सिंह,सूरज कुमार वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, पुष्कर कुमार सुमन लेखा सहायक साथ ही सभी आईसीडीएस के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

More From Author

दो दिव्यांग दंपत्ति एवं 9 अंतरजातीय दम्पत्तियों को संबल योजना के तहत मिला एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि…पढ़ें पूरी खबर

यूपी के तर्ज पर 45 लाख की ज्वेलरी लूट कांड के मास्टरमाइंड सहित दो को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दबोचा,दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली,लूट का सामान बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:12 am, Jun 17, 2026
temperature icon 33°C
Mist
Humidity: 71 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 4:58 am
Sunset: 6:42 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 1% 8 mph 44% 1000 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
33°/37°°C 0 mm 1% 10 mph 44% 1001 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 1% 8 mph 27% 1001 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 1% 8 mph 19% 999 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 4 mph 16% 996 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
41°/43°°C 0.2 mm 19% 3 mph 21% 997 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 2% 9 mph 24% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 48% 999 mb 0 cm