यूपी के तर्ज पर 45 लाख की ज्वेलरी लूट कांड के मास्टरमाइंड सहित दो को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दबोचा,दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली,लूट का सामान बरामद

गया,निज संवाददाता। गया जी के गुरुआ बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान से हुई करीब 45 लाख रुपये की सनसनीखेज लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस वारदात के मास्टरमाइंड समेत दो अपराधियों को आमस थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी,जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार,गुरुआ बाजार में ज्वेलरी दुकान से करोड़ों रुपये मूल्य के आभूषण लूटे जाने के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में कई इलाकों में छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल अपराधी आमस थाना क्षेत्र के बनाही बालू घाट के पास इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और अपराधियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। आरोप है कि पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की,जिसमें दो अपराधियों के पैर में गोली लगी और दोनों को मौके से दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत चौधरी और उसके एक साथी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक,सुजीत चौधरी के पैर में तीन गोलियां लगी हैं,जबकि दूसरे आरोपी के पैर में एक गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया है,जहां पुलिस अभिरक्षा के बीच उनका इलाज जारी है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने गुरुआ ज्वेलरी लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया सोना भी बरामद किया है। हालांकि बरामद आभूषणों की मात्रा और कुल कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान गिरोह के तीन अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। इस कार्रवाई को गया पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

More From Author

बेला सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,6.56 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिंद्रा वीरो वाहन जब्त भीमनगर ले जाई जा रही थी नेपाली करेंसी, 56 वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया सूचना पर की कार्रवाई

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर:सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौतएक मजदूर को बचाने के लिए एक-एक कर टैंक में उतरे तीन साथी भी हुए बेहोश, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

वन स्टॉप सेंटर को मिला नया भवन…घरेलू या किसी भी तरह के हिंसा से पीड़ित महिलाओं को प्राथमिक स्तर पर न्याय दिलाने के साथ-साथ,यौन उत्पीड़न एवं छेड़छाड़ के मामले में सीधे सहयोग करना

नेपाल के रास्ते भारी मात्रा में स्मगल कर भारत लाया जा रहा चाइनीज सेब और नाशपाती जप्त… मधेपुरा और अररिया के तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:46 am, Sep 22, 2026
temperature icon 32°C
Cloudy
Humidity: 57 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 84%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 55% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 5 mph 53% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 58% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 50% 1007 mb 0 cm