
जोगबनी:-16 जून(राजेश कुमार शर्मा)नेपाल के रास्ते भारी मात्रा में स्मगल कर भारत लाया जा रहा चाइनीज सेब और नाशपाती को सीमा सशस्त्र बल ने जप्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है.बताते चलें कि दिनांक 16.06.2026 को 56वीं वाहिनी स.सी.ब. बथनाहा के कार्यक्षेत्र “आई” समवाय जोगबनी में स्थित दक्षिण महेश्वरी सीमांचल अस्पताल जोगबनी सीमा स्तंभ संख्या 179/02 के नजदीक भारत की तरफ लगभग 1.2 किलोमीटर पर चाइनीज सेब 450 किलोग्राम एवं नाशपाती 70 किलोग्राम जिसे नेपाल से भारत की ओर लाया जा रहा था.जिसे सशस्त्र सीमा बल के विशेष गश्ती टीम द्वारा जब्त किया गया एवं साथ ही दो व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया जिसका नाम शंभु यादव,उम्र 45 वर्ष , पिता श्री महेश्वरी यादव, ग्राम पिपराही थाना घईलर जिला मधेपुरा 2. रवि सिंह उम्र 35 वर्ष पिता स्व. हरि सिंह ग्राम हंसा थाना रानीगंज जिला अररिया का निवासी है l
जिसे आवश्यक कार्यवाही के बाद कस्टम विभाग फारबिसगंज को सुपूर्द किया गया !

