सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

अररिया,निज संवाददाता। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपनी तस्वीर वायरल करने वाले युवक को जेल की हवा खानी पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अररिया की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भरगामा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा हथियार के साथ फोटो खिंचवाकर उसे व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल कुमार साह पिता– डोमी साह।के रूप में हुई है,जो वीरनगर पश्चिम वार्ड संख्या-04,मजरही चकला, थाना-भरगामा का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार युवक ने बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के हथियार के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसे कानून का उल्लंघन मानते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। इस मामले में भरगामा थाना कांड संख्या 209/26 (दिनांक 18 जून 2026) दर्ज किया गया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए)/30 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

-पुलिस की अपील
एसपी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, भड़काऊ सामग्री या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

यूपी से आई नाच पार्टी के डांसर की गोली मारकर हत्या लौंडा डांसर को जबरन ले जाने की कोशिश,विरोध करने पर पेट में मारी गोली,इलाज के लिए जाने के दौरान रास्ते में मौत

यूपी से सब्जी लेकर आ रहें पिकअप चालक को बदमाशों ने गर्दन में गोली मार एक लाख लूटा घायल चालक का चल रहा इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:09 pm, Jun 19, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 66 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 4:58 am
Sunset: 6:42 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 1% 6 mph 39% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 1% 3 mph 40% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
35°/39°°C 0 mm 1% 3 mph 34% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
41°/44°°C 0 mm 1% 8 mph 24% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 10 mph 19% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 1% 9 mph 18% 995 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
36°/43°°C 0 mm 1% 15 mph 29% 997 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 3% 14 mph 53% 999 mb 0 cm