यूपी से आई नाच पार्टी के डांसर की गोली मारकर हत्या लौंडा डांसर को जबरन ले जाने की कोशिश,विरोध करने पर पेट में मारी गोली,इलाज के लिए जाने के दौरान रास्ते में मौत

गोपालगंज,निज संवाददाता। जिले के कटेया थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक वारदात सामने आई है। शादी समारोह में आयोजित नाच कार्यक्रम के दौरान बदमाशों ने एक लौंडा डांसर को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल डांसर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है,जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मृतक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआ पाटन गांव निवासी स्वर्गीय उमेश गोंड के 32 वर्षीय पुत्र सोनू गोंड है। जानकारी के अनुसार,कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहां के पास स्थित पटोहवा गांव में महेंद्र कुशवाहा के घर बेटी की शादी थी। बारात उत्तर प्रदेश से आई थी और मेहमानों के मनोरंजन के लिए बघौचघाट के रामायण यादव की नाच-ड्रामा पार्टी का आयोजन किया था। इसी कार्यक्रम में सोनू गोंड डांसर के रूप में प्रस्तुति देने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि देर रात कार्यक्रम के दौरान कुछ मनचले युवकों की नजर सोनू पर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,दो-तीन प्रस्तुति देने के बाद जब वह राउटी में बैठा था, तभी कुछ युवक उसे जबरन स्टेज से खींचकर सुनसान जगह पर ले जाने लगे। सोनू ने इसका विरोध किया और खुद को छुड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने पिस्तौल निकालकर उसके पेट में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। मौजूद लोग घायल डांसर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे,लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ड्रामा पार्टी संचालक रामायण यादव ने बताया कि सोनू वर्ष 2020 से उनकी टीम के साथ काम कर रहा था। घटना की रात कुछ युवक उसे जबरन खींचकर ले जा रहे थे। विरोध करने पर उसे गोली मार दी गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक पिछले करीब सात वर्षों से विभिन्न नाच पार्टियों में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। माता-पिता के निधन के बाद वह घर का मुख्य सहारा था। अपने पीछे वह तीन छोटे बच्चों और एक छोटे भाई को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कटेया थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय कलाकारों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

More From Author

घर के बाहर सड़क किनारे कूड़ा रख दिजिये…हमलोग सप्ताह में आयेंगे और कूड़ा उठा लेंगे…पढ़ें पूर्णिया नगर निगम का तालिबानी फरमान

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:37 pm, Aug 6, 2026
temperature icon 32°C
Patchy rain nearby
Humidity: 75 %
Pressure: 999 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 75%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 1.12 mm 54% 5 mph 60% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 1.72 mm 59% 5 mph 73% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0.71 mm 53% 5 mph 78% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.03 mm 19% 9 mph 84% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0.01 mm 26% 12 mph 88% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0.04 mm 26% 15 mph 79% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.18 mm 23% 17 mph 63% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 10% 17 mph 52% 997 mb 0 cm