गोपालगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ 11 चोरी की बाइक बरामद फर्जी कागजात से होती थी चोरी की बाइक की खरीद फरोख्त

गोपालगंज,निज संवाददाता। जिले के महम्मदपुर थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है और गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 चोरी की बाइक और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह चोरी की बाइकों के फर्जी दस्तावेज और स्मार्ट कार्ड तैयार कर उन्हें असली बताकर बाजार में बेचता था। दरअसल इस संदर्भ में सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर गांव में चोरी की बाइक छिपाकर रखी गई हैं। सूचना के बाद थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। उसकी पहचान सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र के गंदामन गांव निवासी दीप नारायण साह का बेटा चंदेश्वर साह,जो वर्तमान कुशहर में रहता था। जिसकी तलाशी के दौरान उसके ससुराल स्थित घर एवं परिसर से तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद मोटरसाइकिलों के रजिस्ट्रेशन नंबर एवं इंजन / चेसिस नंबर की जांच वाहन जांच मशीन से करने पर उनके वास्तविक मालिकों का पता चला। संबंधित वाहन स्वामियों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनकी मोटरसाइकिलें पूर्व में चोरी हो चुकी हैं। इसके बाद विधिवत तीनों मोटरसाइकिलों को जप्त कर लिया गया साथ ही अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन भी जप्त किया गया। उसके निशानदेही पर बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खजुलाहपुर गांव निवासी दुलाराम का बेटा बुलेट उर्फ साहेब के पास से 1 चोरी का मोटरसाइकिल बरामद करते हुए गिरफ्तार तथा अभियुक्त के पास से एक मोबाइल जप्त किया गया। जबकि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के
डुमरिया गांव निवासी स्व० नगलाल का पुत्र रामबाबू सहनी के पास से 2 (दो) चोरी का मोटरसाइकिल बरामद हुए। जिसके बाद मामला परत दर परत खुलता गया और कुल 11बाइक बरामद किया गया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गिरोह के दूसरे सदस्य बुलेट उर्फ साहेब को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर कई स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां से कुल 11 चोरी की बाइक बरामद की गईं। जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह बिहार समेत कई जिलों और पड़ोसी राज्यों में सक्रिय था। चोरी के बाद वाहनों की पहचान बदलकर उन्हें कम कीमत में बेचने का संगठित नेटवर्क चलाया जा रहा था। फिलहाल महम्मदपुर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

More From Author

बेला सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,6.56 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिंद्रा वीरो वाहन जब्त भीमनगर ले जाई जा रही थी नेपाली करेंसी, 56 वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया सूचना पर की कार्रवाई

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर:सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौतएक मजदूर को बचाने के लिए एक-एक कर टैंक में उतरे तीन साथी भी हुए बेहोश, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नगर निगम पूर्णिया के आउटसोर्सिंग कर्मी बाबू झा का बड़ा खुलासा…कीचड़ उछालने वाले तथ्यहीन एवं भ्रामक खबर फैलाकर निगम को बदनाम करने के साथ-साथ निगम की भोली-भाली जनता को भी बरगला रहे है…पढ़ें पूरी खबर

मिथुन राशि के लिए सफलता भरा होगा आज का दिन वृष राशि के जातक के लिए उथल पुथल भरा रहेगा पूरा दिन जानिए पंडित ब्रजभूषण ओझा से आज का राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:02 am, Sep 22, 2026
temperature icon 30°C
Partly Cloudy
Humidity: 62 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 27%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 56% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm