कटिहार में एसटीएफ व पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4 करोड़ की हीरोइन बरामद,अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा,6 तस्कर गिरफ्तार

पटना डेस्क 01 जुलाई 26। बिहार में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ पूर्णिया व कटिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई में करीब 4 करोड़ रुपये मूल्य की 1.950 किलोग्राम हीरोइन बरामद की गई है। साथ ही 6 तस्करों को गिरफ्तार कर तीन वाहन,मोबाइल फोन और नगद जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से बिहार और पश्चिम बंगाल में सक्रिय था और संगठित तरीके से मादक पदार्थों की आपूर्ति कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से एक स्कॉर्पियो एक कार और एक बोलेरो बरामद किया है। टीम ने इसके साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना के बिलौरी स्तडोभ गांव के राजेंद्र मंडल के पुत्र मोहन कुमार,
इसी थाने के गोपालगंज बिलौरी गांव के छोटू साव के पुत्र सदानंद कुमार उर्फ शंकर,वही बिलौरी गांव के भरत लाल ठाकुर के पुत्र शिवम कुमार ठाकुर उर्फ टकला
धमदाहा थाना के मंगोलिया पूर्णदाहा निवासी अरुण पोद्दार के पुत्र अविनाश कुमार उर्फ आकाश भागलपुर जिले के कोतवाली थाने के खलीफाबाग निवासी द्वारका सिंह का पुत्र सन्नी कुमार उर्फ समीर जबकि अररिया जिले के कुरसाकांटा थाना के डोभीया गांव निवासी अमरीश कुमार यादव शामिल हैं।
-यह सामान हुआ बरामद

पुलिस ने लगभग चार करोड़ के 1.950 किलोग्राम हीरोइन,एक स्कॉर्पियो,बोलेरो एन,हुंडई वेन्यू,6 मोबाइल फोन व एक लाख रुपये नगद बरामद हुआ है।

-बंगाल के जेल से चल रहा था नेटवर्क,नॉर्थ ईस्ट से आती थी खेप

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का संचालन कथित रूप से मालदा जेल में बंद तस्कर गौरव शाह और पूर्णिया निवासी साजन चौधरी के इशारे पर किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार साजन चौधरी नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र से हीरोइन मंगाकर उसे स्मैक और ब्राउन शुगर के रूप में तैयार कर बिहार और बंगाल के कई इलाकों में सप्लाई करता था।
-पुलिस टीम कर रही सभी बिंदुओं पर जांच
जांच एजेंसियों का कहना है कि साजन चौधरी पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी के कई मामलों में जेल जा चुका है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है तथा गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस के इस कार्रवाई को बिहार में ड्रग तस्करी के खिलाफ हाल के समय की बड़ी उपलब्धि में मानी जा रही है।

More From Author

विश्वामित्र सेना ने उठाई बक्सर कॉरिडोर निर्माण की मांग: अयोध्या व काशी की तर्ज पर विकसित हो बक्सर,धार्मिक पर्यटन को मिले नई पहचान : राजकुमार चौबे

मुजफ्फरपुर में आठ हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई मुन्ना यादव चढ़ा निगरानी के हत्थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:56 pm, Aug 27, 2026
temperature icon 33°C
Sunny
Humidity: 71 %
Pressure: 998 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:28 am
Sunset: 6:14 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0.03 mm 16% 2 mph 59% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.13 mm 24% 3 mph 65% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.4 mm 42% 8 mph 76% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.09 mm 32% 8 mph 84% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 15% 8 mph 76% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0.48 mm 35% 8 mph 60% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.06 mm 15% 8 mph 54% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.04 mm 17% 11 mph 63% 999 mb 0 cm