NEIAH के “फ्रेशर्स 2026” में गोपालगंज की बेटी अनोखी बनीं ‘मिस फ्रेशर’शानदार प्रस्तुति से जीता सभी का दिल

गोपालगंज,संवाददाता 20 जुलाई 26। मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित नॉर्थ ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड होम्योपैथी (NEIAH) में आयोजित फ्रेशर 2026 समारोह में बिहार की बेटी अनोखी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिस फ्रेशर 2026’ का खिताब अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि से न केवल संस्थान में अध्ययनरत बिहार और झारखंड के विद्यार्थियों में खुशी की लहर है, बल्कि उनके परिवार और शुभचिंतकों में भी गर्व का माहौल है। बता दें कि बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के पुरखास की मूल निवासी अनोखी कुमारी की मां श्रीमती रीता कुमारी एक निजी स्कूल की प्रधानाध्यापिका है, जबकि पिता कृष्ण मुरारी पांडेय पेशे से पत्रकार हैं। अनोखी वर्तमान में NEIAH में बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। फ्रेशर्स समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उन्होंने आत्मविश्वास,व्यक्तित्व, मंच संचालन क्षमता और सांस्कृतिक प्रस्तुति से निर्णायक मंडल एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं का दिल जीत लिया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ‘मिस फ्रेशर 2026’ के सम्मान से नवाजा गया। जैसे ही विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि ने अनोखी कुमारी को “Miss Fresher” लिखा हुआ सैश तथा सिर पर क्राउन पहनाया, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मालूम हो कि मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित नॉर्थ ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड होम्योपैथी (NEIAH) में यह फ्रेशर्स सम्मान समारोह 2026 बिहार-झारखंड के मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया था। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए नए विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अनोखी ने अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और शानदार प्रस्तुति के दम पर यह प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया। इस उपलब्धि को बिहार और झारखंड के छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है। अनोखी की सफलता पर उनकी मां रीता कुमारी, पिता कृष्ण मुरारी पांडेय, भाई आयुष पांडेय,नाना मदन दुबे एवं उनके सहपाठियों, शिक्षकों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनका कहना है कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा का परिणाम है। छात्र-छात्राओं का मानना है कि अनोखी आने वाले समय में शैक्षणिक और सांस्कृतिक दोनों क्षेत्रों में संस्थान का नाम रोशन करेंगी। फ्रेशर समारोह का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करना, उन्हें संस्थान के माहौल से परिचित कराना और उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। इस अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया।

More From Author

गोपालगंज स्वास्थ्य विभाग के कर्मी को बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने किया पटना में ‘बिहार स्वास्थ्य प्रशासन गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित

नेपाल के पत्रकार सह धार्मिक अभियंता पत्रकार का बयान: मोदी विरोधी गतिविधियां हिंदू सनातन सभ्यता पर हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:07 am, Nov 5, 2026
temperature icon 20°C
Smoky haze
Humidity: 70 %
Pressure: 1014 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 4%
Visibility: 4.2 km
Sunrise: 6:00 am
Sunset: 5:05 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
19°/22°°C 0 mm 7% 4 mph 73% 1016 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 5% 5 mph 57% 1017 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 1% 5 mph 42% 1015 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 2% 6 mph 44% 1013 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 3% 6 mph 56% 1014 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 4% 5 mph 61% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 4% 6 mph 64% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
18°/19°°C 0 mm 5% 5 mph 66% 1014 mb 0 cm