27 लाख की सैलरी,करोड़ों की आमदनी सारण के तत्कालीन डीपीओ अजीत अमर पर ईओयू का शिकंजा 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

धर्मेंद्र रस्तोगी,छपरा,07 अगस्त। बिहार के शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सारण के तत्कालीन डीपीओ अजीत अमर हरिजन के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में हो रही इस कार्रवाई से शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। ईओयूकी अलग-अलग टीमें सारण,सिवान व सहरसा में एक साथ कार्रवाई कर रही हैं। जिन स्थानों पर छापेमारी चल रही है,उनमें छपरा के गंडक कॉलोनी स्थित सरकारी आवास, सिवान जिले के रानीबारी गांव स्थित पैतृक घर,सहरसा स्थित शिक्षा विभाग का कार्यालय तथा शहर में स्थित निजी आवास शामिल हैं। अधिकारियों द्वारा बैंक खातों,जमीन के दस्तावेजों, निवेश और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है।
-जांच रिपोर्ट में करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
करीब एक महीने पहले गठित विशेष जांच समिति ने डीपीओ अजीत अमर हरिजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और कथित घूसखोरी के मामले की विस्तृत रिपोर्ट सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को सौंपी थी। जांच में करोड़ों रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप सामने आए थे।

-27 लाख की सैलरी,2.51 करोड़ का ट्रांजैक्शन

आधिकारिक जांच रिपोर्ट के मुताबिक,सारण में 32 महीने के कार्यकाल के दौरान अजीत अमर को वेतन के रूप में कुल 27,43,040 रुपये मिले। लेकिन इसी अवधि में उनके और उनकी पत्नी के विभिन्न बैंक खातों में 2,51,06,562 रुपये का लेन-देन दर्ज हुआ। यानी वेतन से करीब 9 गुना अधिक राशि का वित्तीय प्रवाह जांच एजेंसियों के रडार पर है। ईओयू फिलहाल बैंक खातों, अचल संपत्तियों, निवेश, जमीन के कागजात और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम का स्रोत क्या था और क्या यह आय के ज्ञात स्रोतों से मेल खाता है।

More From Author

बेला सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,6.56 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिंद्रा वीरो वाहन जब्त भीमनगर ले जाई जा रही थी नेपाली करेंसी, 56 वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया सूचना पर की कार्रवाई

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर:सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौतएक मजदूर को बचाने के लिए एक-एक कर टैंक में उतरे तीन साथी भी हुए बेहोश, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बिहार के 336 सीएचसी में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं का होगा बड़ा उन्नयन,लेबर रूम व ऑपरेशन थिएटर बनेंगे अत्याधुनिक

दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात मधनिषेध विभाग के स्कैनर मैन रंजन और शराब माफियाओं की मिलीभगत का पूर्णिया पुलिस ने किया पर्दाफाश…पिछले एक साल से रंजन की चेकपोस्ट पर थी तैनाती…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:34 am, Sep 23, 2026
temperature icon 29°C
Clear
Humidity: 69 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 5%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:45 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 6% 7 mph 71% 1004 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 17% 6 mph 77% 1006 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 9% 10 mph 66% 1008 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 3% 11 mph 49% 1006 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.26 mm 22% 10 mph 50% 1003 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
27°/31°°C 0.19 mm 32% 11 mph 73% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
26°/26°°C 0.26 mm 43% 14 mph 86% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
25°/25°°C 0.07 mm 34% 11 mph 89% 1004 mb 0 cm