बैंकों से नीलम पत्र वादों के निष्पादन की सही जानकारी के लिए बैंकों को नोटिस जारी करें…आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल दिनेश कुमार ने नीलामपत्र वाद को लेकर की गई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

श्री दिनेश कुमार भा०प्र०से० आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल,पूर्णिया की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वाद के अद्मतन प्रगति को लेकर संबंधित जिलों के वरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन प्रेक्षागृह-सह- आर्ट गैलरी, पूर्णिया में आहूत की गई।

सर्वप्रथम आयुक्त महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर समीक्षा बैठक का शुभारंभ किया गया।

आयुक्त महोदय द्वारा नीलम पत्र वाद के निष्पादन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

आयुक्त महोदय द्वारा जिलावार नीलम पत्र वाद के पदाधिकारी की संख्या एवं नीलम पत्र वादों की संख्या तथा निलाम पत्र निष्पादन की संख्या एवं लंबित निलाम पत्र वादों की संख्या की विस्तृत समीक्षा जिलावार की गई।

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पूर्णिया जिला के अंचल पूर्णिया पूर्व एवं अमौर तथा कटिहार जिला अंतर्गत बरारी अंचल का कार्य संतोषजनक पाया गया। शेष नीलाम पत्र वाद पदाधिकारियों की प्रगति काफी निराशाजनक पाई गई।

इसे गंभीरता से लेते हुए आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित नीलाम पत्र वाद पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि तय समय सीमा के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को हर हालत में प्राप्त करना सुनिश्चित करें। यदि निर्धारित समय सीमा में संबंधित अधिकारियों द्वारा नीलम पत्र वादों के निष्पादन की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संबंधित बैंकों से नीलम पत्र वादों के निष्पादन की सही जानकारी के लिए बैंकों को नोटिस जारी करेने का निर्देश दिया गया है। निलाम पत्र वादों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।

इसी प्रकार लोक अदालत के माध्यम से नीलम पत्र वादों के निष्पादन की जानकारी संबंधित विभागों से प्राप्त करें।

आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो लाभुक वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना का राशि लेकर अभी तक आवास का निर्माण नहीं कराए हैं उनसे समन्वय स्थापित कर आवास बनाने के लिए प्रेरित करें यदि संबंधित लाभुकों द्वारा मकान नहीं बनाया जाता है तो राशि वसूली करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के दौरान आयुक्त महोदय द्वारा सभी वरीय पुलिस पदाधिकारिगण को निर्देशित किया गया कि निलाम पत्र वाद से संबंधित नोटिस का तामिला बॉडी वारंट /डिस्टेंट वारंट की कार्रवाई अभियान चलाकर सुनिश्चित करें।

आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित पदाधिकारी को हिदायत दी गई की अगली बैठक तक नीलाम पत्र वाद के निष्पादन की प्रगति निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

समीक्षा बैठक के अंत में पूर्णिया के जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से नीलाम पत्र वादों के निष्पादन के लिए कोर्ट संचालित करें। माह अगस्त 2020 से पूर्व के सभी मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के अंदर करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्णिया अररिया, कटिहार किशनगंज और उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी,भूमि सुधार उपसमाहर्ता, तथा संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

More From Author

बैंकों से नीलम पत्र वादों के निष्पादन की सही जानकारी के लिए बैंकों को नोटिस जारी करें…आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल दिनेश कुमार ने नीलामपत्र वाद को लेकर की गई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात मधनिषेध विभाग के स्कैनर मैन रंजन और शराब माफियाओं की मिलीभगत का पूर्णिया पुलिस ने किया पर्दाफाश…पिछले एक साल से रंजन की चेकपोस्ट पर थी तैनाती…पढ़ें पूरी खबर

बैंकों से नीलम पत्र वादों के निष्पादन की सही जानकारी के लिए बैंकों को नोटिस जारी करें…आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल दिनेश कुमार ने नीलामपत्र वाद को लेकर की गई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:16 am, Aug 15, 2026
temperature icon 30°C
Partly Cloudy
Humidity: 74 %
Pressure: 999 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 26%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:22 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 10% 9 mph 77% 999 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 11 mph 76% 1000 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 8% 13 mph 58% 1001 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/37°°C 0.01 mm 7% 12 mph 44% 999 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 4% 12 mph 47% 998 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 6% 9 mph 52% 998 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.01 mm 12% 8 mph 57% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0.12 mm 18% 5 mph 66% 999 mb 0 cm