जिले में आज से शुरू हुआ पेपरलेस जमीन रजिस्ट्रेशन, आज पहला दिन हुआ 5 पेपरलेस जमीन निबंधन.. जानें पेपरलेस जमीन रजिस्ट्रेशन का तरीका…पढ़ें पूरी खबर

Oplus_16908288

पूर्णिया:-18 अगस्त(राजेश कुमार झा)पेपरलेस जमीन निबंधन को लेकर चल रही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.जिसको लेकर बिहार के सभी 38 जिलों में आज से पेपर लेस जमीन निबंधन शुरू कर दिया गया है.बताते चलें कि बिहार में जमीन की निबंधन प्रक्रिया मैन्युअल हुआ करती थी.उसके बाद जमीन निबंधन में कंप्युटर का इस्तेमाल हुआ.उसके बाद जमीन निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन होने लगी.लेकिन अब जमीन निबंधन की पूरी प्रक्रिया अब पूरी तरह पेपरलेस होगी.जिससे अब किसी भी तरह की कोई भी गलती या फ्रॉड होने की संभावना बिल्कुल ही नहीं हो सकेगी. दूसरी तरफ जमीन निबंधन में डीड राइटर्स की भूमिका अब नहीं के बराबर होगी. इसके चलते अब जमीन निबंधन करवाने में जो नाजायज़ रुपये खर्च होते थे.वो अब नहीं होंगे.इसको लेकर जिले के सभी डीड राइटर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है. बातचीत में डीड राइटर्स ने बताया कि सरकार पेपरलेस रजिस्ट्री को बंद करे.क्योंकि ये अभी लोगों की समझ से बाहर है.दूसरी तरफ जिला सब रजिस्ट्रार उमा शंकर मिश्र बताते है कि पेपरलेस रजिस्ट्री आमजनों के लिए बहुत ही बेहतर आधार है. अब कोई भी आमजन ई-निबंधन पोर्टल में जाकर अपनी आईडी बनाकर अपने जमीन की रजिस्ट्री स्वयं कर सकते है.इसके लिया अब किसी भी जमीन बेचने एवं खरीदने वालों को किसी बिचौलिये की जरूरत नहीं पड़ेगी.

जानें कैसे होगा पेपरलेस जमीन निबंधन
पेपरलेस जमीन निबंधन के लिए जमीन खरीदने एवं बेचनेवालों को सबसे पहले ई-निबंधन पोर्टल में जाकर अपनी एक आईडी बनानी होगी.जो बिल्कुल ही एक आसान तरीका है.सबसे पहले आप ई-निबंधन पोर्टल में जाकर जमीन खरीदने एवं बेचने वालों का नाम एवं आधार संख्या डालकर अपनी आईडी बना लें.

-उसके बाद आप अपने जमीन का पूरा ब्यौरा डालें.जैसे:जमीन का खाता, खेसरा,रकवा,मौजा,थाना एवं पंचायत का नाम डालें. इसके बावजूद भी अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी हो रही हो तो आप अपने नजदीकी निबंधन कार्यालय से संपर्क कर अपनी परेशानियां दूर कर सकते है.
बताते चलें कि पेपरलेस जमीन का निबंधन आज से जिले में शुरू हो चुका है. आज पहले दिन तकरीबन 5 पेपरलेस निबंधन हुआ है. अभी फिलहाल लोगों को थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.लेकिन भविष्य के लिए ये पेपरलेस रजिस्ट्रेशन एक वरदान के रूप में दिखाई देगा.

More From Author

ठांय-ठाय कर हीरोइज़्म दिखाने चले थे,आ गए पुलिस की रडार में…हाई सिक्योरिटी जोन में फायरिंग से दहशत फैलाने वालों की हो रही है तलाश…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:47 pm, Aug 18, 2026
temperature icon 29°C
Patchy light rain in area with thunder
Humidity: 75 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 21 mph
Clouds: 78%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:24 am
Sunset: 6:22 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0.27 mm 29% 11 mph 77% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.22 mm 33% 10 mph 83% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0.08 mm 22% 10 mph 86% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0.02 mm 16% 13 mph 79% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.12 mm 17% 15 mph 62% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.01 mm 11% 14 mph 53% 1000 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 13% 11 mph 57% 999 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 13% 11 mph 64% 1001 mb 0 cm