नशे के खिलाफ पूर्णिया पुलिस ने विगत चार माह में तकरीबन 5 करोड़ रूपये मूल्य की ब्राउन शुगर जप्त कर नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी…तीन महिला तस्करों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप…बताया कहां होनी थी डिलीवरी

पूर्णिया:-19 अगस्त(राजेश कुमार झा)डालखोला चेकपोस्ट पर 200 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, जब्त स्मैक का अनुमानित खुदरा बाजार मूल्य ₹40 लाख।

पूर्णिया जिला मद्यनिषेध विभाग द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 19 अगस्त 2026 को समेकित जांच चौकी, डालखोला पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 200 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद स्मैक का अनुमानित खुदरा बाजार मूल्य लगभग ₹40 लाख है।

गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामद मादक पदार्थ को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु बायसी थाना को सुपुर्द किया गया है।डालखोला चेकपोस्ट पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध डालखोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा लगातार सघन जांच एवं निगरानी की जा रही है।

इसके परिणामस्वरूप विगत चार माह में डालखोला चेकपोस्ट से कुल 2.457 किलोग्राम स्मैक की जब्ती की गई है।

माहवार जब्ती का विवरण क्रमशः—–

मई 2026| 1.048 किलोग्राम
जून 2026| 0.594 किलोग्राम
अगस्त 2026| 0.815 किलोग्राम
कुल| 2.457 किलोग्राम

विगत चार माह में डालखोला चेकपोस्ट से जब्त 2.457 किलोग्राम स्मैक का कुल अनुमानित खुदरा बाजार मूल्य लगभग ₹4.914 करोड़ है।

जीरोमाइल में शराब तस्करी का खुलासा, तीन महिलाओं समेत टेम्पो चालक गिरफ्तार:-

इसी अभियान के क्रम में दिनांक 19.08.2026 को मद्यनिषेध थाना सदर की टीम द्वारा जीरोमाइल सड़क किनारे कार्रवाई करते हुए एक टेम्पो की जांच की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि टेम्पो में सवार तीन महिलाओं द्वारा शराब को झोले एवं अन्य स्थानों पर, पैरों के नीचे छिपाकर, अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।

मद्यनिषेध विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों महिलाओं एवं टेम्पो चालक सहित कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 151.390 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई।

इस संबंध में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) एवं 47 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बनमनखी में 08 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तारी:-

वहीं, मद्यनिषेध थाना धमदाहा की टीम द्वारा बनमनखी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 08 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रहीं हैं।
पूर्णिया जिला मद्यनिषेध विभाग द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार सघन जांच, निगरानी एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से अंतरराज्यीय सीमा से जुड़े क्षेत्रों एवं चेकपोस्टों पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच जारी है। अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

More From Author

पेपरलेस रजिस्ट्री है तो भविष्य में कभी भी आपको बार-बार सर्टिफाइड कॉपी या नकल निकालने की जरूरत ही नहीं…स्वयं बनाएं अपनी आईडी और खुद करें निबंधन की प्रक्रिया…बिचौलिए की जरूरत ही नहीं…पढ़ें पूरी खबर

27 अगस्त से 15 फरवरी 2027 तक सभी अनुसूचित जाति टोला में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का होगा आयोजन…लाभुकों को मिलेगी 22 तरह की योजनाओं का लाभ…पढ़ें किस योजनाओं का मिलेगा लाभ

जादोपुर थाने में भ्रष्टाचार का खेल उजागर,थानाध्यक्ष सहित चार गिरफ्तार निर्दोषों को थाने के हाजत में अवैध रूप से रखने व मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वसूली के आरोप में एसपी की बड़ी कार्रवाई

27 अगस्त से 15 फरवरी 2027 तक सभी अनुसूचित जाति टोला में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का होगा आयोजन…लाभुकों को मिलेगी 22 तरह की योजनाओं का लाभ…पढ़ें किस योजनाओं का मिलेगा लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:57 pm, Aug 19, 2026
temperature icon 29°C
Patchy rain nearby
Humidity: 75 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 80%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:24 am
Sunset: 6:21 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 10% 6 mph 80% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 19% 6 mph 82% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 19% 7 mph 73% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 11% 10 mph 56% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 11% 11 mph 51% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 9% 11 mph 51% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 14% 8 mph 61% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 18% 7 mph 71% 1002 mb 0 cm