27 अगस्त से 15 फरवरी 2027 तक सभी अनुसूचित जाति टोला में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का होगा आयोजन…लाभुकों को मिलेगी 22 तरह की योजनाओं का लाभ…पढ़ें किस योजनाओं का मिलेगा लाभ

पूर्णिया:-19 अगस्त(राजेश कुमार झा)जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर जिलाधिकारी द्वारा किया गया रवाना:-

श्री गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती के शुभ अवसर पर
सरकार द्वारा सभी अनुसूचित जाति टोलों में समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त अभियान का आयोजन 18 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक निर्धारित है।

इसी कड़ी में बुधवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा समाहरणालय परिसर से श्री गुरु संत रविदास जी के जयंती के शुभ अवसर पर चार जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधिगण से रू-ब-रू होते हुए अंजनि कुमार,उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि यह रथ जिले के सभी पंचायतों के अनुसूचित जाति टोलों में जाएगी और लोगों को जागरूक करेगी।

27 अगस्त 2026 (गुरुवार) से 15 फरवरी 2027 तक सभी अनुसूचित जाति टोला में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उक्त शिविर में राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना,औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में दाखिला कराना,आंगनवाड़ी,जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से आच्छादन, आधार कार्ड निर्माण,कुशल युवा प्रोग्राम/कौशल विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, श्रम कार्ड/बिहार भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कल्याण बोर्ड में निबंधन (श्रमिक कार्ड), आयुष्मान भारत कार्ड/स्वास्थ्य कार्ड/हेल्थ कैम्प, प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादन, वास भूमि/ बंदोबस्त, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन/विधवा पेंशन/लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन/मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना/राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना/मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना/कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना/मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना/प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना/राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना/बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना, दिव्यांग कार्ड, दिव्यांग विवाह योजना इस प्रकार कुल 22 प्रकार के सरकारी योजनाओं से योग्य लाभुकों को लाभान्वित किया जाएगा।महादलित (अनुसूचित जाति) टोला में विकास शिविर लगेंगे और कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इसको लेकर सभी पंचायतों में कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। ताकि आम नागरिकों को श्री गुरु संत रविदास जी के कृतित्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सकें।

More From Author

पेपरलेस रजिस्ट्री है तो भविष्य में कभी भी आपको बार-बार सर्टिफाइड कॉपी या नकल निकालने की जरूरत ही नहीं…स्वयं बनाएं अपनी आईडी और खुद करें निबंधन की प्रक्रिया…बिचौलिए की जरूरत ही नहीं…पढ़ें पूरी खबर

नशे के खिलाफ पूर्णिया पुलिस ने विगत चार माह में तकरीबन 5 करोड़ रूपये मूल्य की ब्राउन शुगर जप्त कर नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी…तीन महिला तस्करों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप…बताया कहां होनी थी डिलीवरी

नशे के खिलाफ पूर्णिया पुलिस ने विगत चार माह में तकरीबन 5 करोड़ रूपये मूल्य की ब्राउन शुगर जप्त कर नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी…तीन महिला तस्करों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप…बताया कहां होनी थी डिलीवरी

पेपरलेस रजिस्ट्री है तो भविष्य में कभी भी आपको बार-बार सर्टिफाइड कॉपी या नकल निकालने की जरूरत ही नहीं…स्वयं बनाएं अपनी आईडी और खुद करें निबंधन की प्रक्रिया…बिचौलिए की जरूरत ही नहीं…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:44 pm, Aug 19, 2026
temperature icon 28°C
Clear
Humidity: 78 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 6%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:24 am
Sunset: 6:21 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 10% 6 mph 80% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 19% 6 mph 82% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 19% 7 mph 73% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 11% 10 mph 56% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 11% 11 mph 51% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 9% 11 mph 51% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 14% 8 mph 61% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 18% 7 mph 71% 1002 mb 0 cm