दालकोला चेकपोस्ट पर ब्राउन शुगर की तस्करी के खेल का बड़ा खुलासा… सप्ताह में दो ट्रिप होती थी ब्राउन शुगर की तस्करी… हर ट्रिप के दो लाख…पढ़ें पूरी खबर

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

पूर्णिया:-28 अगस्त(राजेश कुमार झा)सदर थाने ने गुप्त सूचना पर शीशाबाड़ी के मवेशी हाट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन सवार लड़कों को जांच के लिए रुकने का इशारा किया.लेकिन तीनों मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस को देखकर भागने लगे.लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसे भागने नहीं दिया और तीनों को 406 ग्राम ब्राउन शुगर(स्मैक) और 40 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तीनों तस्कर में दो तस्कर शहर के रामबाग कॉलोनी के ड्राइवर टोला वार्ड नंबर 30 के रहने वाले है.तीसरा तस्कर मालदा जिले का है.गिरफ्तार तीनों तस्कर ने पुलिस की पूछताछ में जो खुलासा किया,उसे सुनकर सब दंग रह गए.तीनों गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि हमलोग पिछले कई महीनों से स्मैक की स्मगलिंग कर रहे है.हमलोग मालदा जिले के कालियाचक से स्मैक लेकर आते है और दालकोला चेकपोस्ट होकर आराम से निकल जाते है. क्योंकि हमलोगों की टीम में दालकोला चेकपोस्ट के तीन होमगार्ड के जवान भी शामिल है.जिनका काम है बिना रोक-टोक के हमलोगों को पास करवाना.हमलोग सप्ताह में दो ट्रिप स्मैक की खेप लाते है.जो 250 ग्राम से अधिक मात्रा की होती है.हर ट्रिप के दो लाख रुपए दालकोला चेकपोस्ट पर देते है.आज भी हमलोगों ने एक मोटी रकम देकर पास करवाए है.बताते चलें कि तीनों तस्करों के खुलासे के बाद दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात तीनों होमगार्ड के जवान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची तो एक होमगार्ड जवान राजकिशोर तो भागने में सफल हो गए लेकिन ब्रज किशोर और आकाश उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और छानबीन के बाद नकद 55 हजार रुपए भी पुलिस ने दोनों होमगार्ड जवान के पास से बरामद किए.फिलहाल पुलिस ये पता करने में जुट गई है कि स्मैक और शराब तस्करी में दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात और कौन-कौन शामिल है.

More From Author

गंडक नदी में संभावित फ्लैश फ्लड के मद्देनजर बिहार में अलर्ट…आम जनता से अपील…घबराएं नहीं,लेकिन तैयार रहें… निकासी,नाव,शेल्टर एवं सामुदायिक रसोई की तैयारी…पढ़ें पूरी खबर

गणपति बप्पा मोरया…14 सितम्बर से सुख,समृद्धि के दाता गणपति के आगमन को लेकर महोत्सव की तैयारी शुरू…अत्यधिक भीड़ को देखते हुए पहली बार होगी कुछ विशेष व्यवस्था…पढ़ें पूरी खबर

गंडक नदी में संभावित फ्लैश फ्लड के मद्देनजर बिहार में अलर्ट…आम जनता से अपील…घबराएं नहीं,लेकिन तैयार रहें… निकासी,नाव,शेल्टर एवं सामुदायिक रसोई की तैयारी…पढ़ें पूरी खबर

शशि भूषण बने दालकोला चेकपोस्ट के नये मधनिषेध प्रभारी…मामला…स्मैक तस्करी में होमगार्ड जवान की संलिप्तता मामले में जिला प्रशासन की बड़ी कारवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:33 am, Aug 29, 2026
temperature icon 34°C
Patchy rain nearby
Humidity: 57 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 77%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:28 am
Sunset: 6:12 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 1.04 mm 35% 6 mph 53% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.54 mm 38% 6 mph 57% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.02 mm 17% 7 mph 66% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 16% 6 mph 67% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 1.11 mm 50% 6 mph 74% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.46 mm 52% 4 mph 82% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.41 mm 41% 7 mph 75% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0.79 mm 47% 8 mph 59% 1002 mb 0 cm