म्यूटेशन हो या परिमार्जन, जन्म प्रमाणपत्र हो या मृत्यु प्रमाणपत्र,घर का नक्शा हो या फिर रशीद..सबका होगा समाधान ऑन द स्पॉट

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

पूर्णिया:-30 अगस्त(राजेश कुमार झा)नगर सहयोग शिविर: 01 सितंबर को पूर्णिया के विभिन्न नगर निकायों में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान:—

बिहार सरकार के निर्देशानुसार आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से दिलाने और उनकी स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आगामी 01 सितंबर 2026 (मंगलवार) को जिला अंतर्गत विभिन्न नगर निकायों एवं वार्डों में ‘नगर सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा।

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा शिविर के सफल आयोजन को लेकर संबंधित वरीय अधिकारियों एवं नगर कार्यपालक अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का सख्त निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया है कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का निष्पादन करना और जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है।

नागरिकों से अपील और आवेदन प्रक्रिया:-

जिलाधिकारी महोदय द्वारा आम नागरिकों से अपील किया गया है कि वे 01 सितंबर को अपने संबंधित शिविर स्थल पर पहुंचकर अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के निवारण हेतु आवेदन दें। शिविर के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, ताकि शिविर वाले दिन मामलों का तेजी से निष्पादन किया जा सके।

शिविरों के सुचारू संचालन एवं निगरानी के लिए नगर निकायवार नोडल अधिकारियों एवं वरीय नोडल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

नगर निकायवार शिविर स्थल एवं संबंधित वार्ड की सूची:

01:- नगर निगम पूर्णिया (वार्ड 13, 14, 16, 17, 18): पशुपालन कार्यालय, पूर्णिया (वार्ड सं. 16)

02:- नगर परिषद कसबा (वार्ड 12, 13, 14, 15, 16): कार्यालय नगर परिषद कसबा प्रांगण

03:-नगर परिषद बनमनखी (वार्ड 21, 22, 23, 24, 25): आदर्श मध्य विद्यालय, धोकरधरा

04:- नगर पंचायत जानकी नगर (वार्ड 10, 11, 12): ठाकुर मध्य विद्यालय, खूंट

05:-नगर पंचायत चंपानगर (वार्ड 1, 2, 3): हाई स्कूल, प्राणपट्टी

06:-नगर पंचायत धमदाहा (वार्ड 5, 6, 14, 16): सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 15 में निर्धारित है।

07:- नगर पंचायत मीरगंज (वार्ड 5, 16, 17): आंगनबाड़ी केंद्र के पास, वार्ड नंबर 17 में निर्धारित है।

08:-नगर पंचायत बायसी अंतर्गत वार्ड 01 के लिए शिविर स्थल मध्य विद्यालय, बरेली में निर्धारित है।

09:- नगर पंचायत अमौर अंतर्गत वार्ड 01, 02 के लिए शिविर स्थल मध्य विद्यालय, सिरोटोल अमौर।

10:-नगर पंचायत भवानीपुर अंतर्गत वार्ड 11, 12, 15, 16 के लिए शिविर स्थल कबीर आश्रम के समीप

जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित वार्डों के निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जन-सुविधा शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।

More From Author

मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध आवागमन मामले में दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात दो होमगार्ड जवान एवं एक मधनिषेध सिपाही की गिरफ्तारी के बाद हरकत में जिला प्रशासन

हरकत में दालकोला चेकपोस्ट प्रशासन..बस की चेकिंग के दौरान बरामद हुआ तकरीबन 4 किलो गांजा…कूचबिहार से ला रहा था गांजा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:51 am, Aug 31, 2026
temperature icon 34°C
Overcast
Humidity: 56 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 97%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:29 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
35°/35°°C 0.08 mm 16% 7 mph 51% 999 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0.09 mm 21% 7 mph 60% 998 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 1.14 mm 48% 7 mph 67% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 1.15 mm 53% 9 mph 76% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.31 mm 40% 10 mph 84% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.16 mm 37% 13 mph 86% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0.01 mm 25% 16 mph 83% 1003 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.48 mm 36% 18 mph 70% 1004 mb 0 cm