जिले का पहला ऐसा रोजगार मेला…जहां 5 सरकारी स्टॉल एवं 25 निजी बड़ी कंपनियां ने महज 8 घंटों में 530 बेरोजगारों को दिया रोजगार…रोजगार मिलने के बाद काफी खुश दिखी लड़कियां..कहा…ऐसा रोजगार मेला पहले कभी नहीं देखा

Oplus_16908288

पूर्णिया:-03 सितम्बर (राजेश कुमार झा)राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का सफल आयोजन;—

530 अभ्यर्थियों का हुआ औपबंधिक चयन।

युवा,रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, पूर्णिया द्वारा जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के मार्गदर्शन में गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक, पूर्णिया परिसर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्णिया सदर विधायक विजय कुमार खेमका ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के अगले पाँच वर्षों में एक करोड़ रोजगार सृजित करने के संकल्प के तहत युवाओं को लगातार अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में हर दूसरे माह ऐसे नियोजन मेलों का आयोजन किया जाएगा ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके.

डिजिटल प्रक्रिया: मेले का संचालन ‘बिहार रोजगार सेतु पोर्टल’ के माध्यम से पूरी तरह डिजिटल मोड में संपन्न हुआ।

बड़ी भागीदारी: 25 निजी नियोजकों ने लगभग 1,200 रिक्तियों के साथ भाग लिया।

अभ्यर्थियों का रुझान: 2,700 से अधिक पंजीकृत अभ्यर्थियों ने मेले में हिस्सा लिया, जिनमें से लगभग 530 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों द्वारा औपबंधिक चयन किया गया।

सरकारी स्टॉल एवं मार्गदर्शन:- जिला उद्योग केंद्र, जीविका, RSETI सहित 5 सरकारी स्टॉलों के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और जिला नियोजनालय की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

मेले में अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था),अपर समाहर्ता (आपदा) एवं महाप्रबंधक (जिला उद्योग केंद्र) उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला नियोजन पदाधिकारी,जिला कौशल प्रबंधक,कनीय सांख्यिकी सहायक एवं जिला नियोजनालय,पूर्णिया की पूरी टीम की मुख्य भूमिका थी।

More From Author

सावधान…साइबर ठग फर्जी बैंक पासबुक और जाली हस्ताक्षर के जरिए आपका अकाउंट खाली कर सकता है…साइबर ठगी में कोढ़ा गैंग का नया कारनामा…पढ़ें पूरी खबर

एक्शन मोड में जिला प्रशासन…भट्ठा बाजार सहित विभिन्न 5 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण के दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लैब भेजे गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:14 am, Sep 4, 2026
temperature icon 32°C
Patchy rain nearby
Humidity: 61 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 76%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:31 am
Sunset: 6:05 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.07 mm 17% 6 mph 57% 1003 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.24 mm 30% 3 mph 66% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.12 mm 23% 1 mph 68% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.15 mm 29% 4 mph 74% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.07 mm 25% 6 mph 83% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.02 mm 32% 6 mph 90% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 20% 6 mph 79% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0.09 mm 15% 5 mph 63% 1007 mb 0 cm