

पूर्णिया:-04 सितम्बर (राजेश कुमार झा)एसएसपी पूर्णिया डॉ0 शौर्य सुमन के निर्देशानुसार एवं सतत देखरेख में आपातकालीन परिस्थितियों में आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावशाली पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ERSS डायल 112 सेवा को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाया जा रहा है.इसी क्रम में अगस्त 2026 में ERSS पूर्णिया ने त्वरित रिस्पांस के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है.अगस्त माह के दौरान ERSS पूर्णिया ने 24 दिनों तक सम्पूर्ण बिहार में न्यूनतम रिस्पांस टाइम (औसत रिस्पांस टाइम 7 मिनट 37 सेकेंड के साथ पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.यह उपलब्धि पूर्णिया पुलिस की त्वरित रिस्पांस प्रणाली,बेहतर कार्य समन्वय,सतत निगरानी एवं आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को समयबद्ध पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का परिणाम है. ERSS डायल 112 के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक आपातकालीन सूचना पर त्वरित कारवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है.इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूर्णिया पुलिस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता,कार्यकुशलता एवं जवाबदेही परिलक्षित होती है.
















