






पूर्णिया-11 सितम्बर(राजेश कुमार झा)जिले के रुपौली प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ ने जिस तरह अपना तांडव शुरू कर दिया है कि लोग अपना घर-बार छोड़कर अपने परिवार के साथ किसी दूसरे ऊँचे जगहों पर शरण लेने को मजबूर है.स्थिति ये है कि किसी तरह अपना और अपने परिवार के जान-माल की सुरक्षा कर आसमान के नीचे रहने को मजबूर है. दूसरी तरफ बिहार सरकार ने भी बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुँचा रही है.जिला प्रशासन के सभी अधिकारी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए किसी भी तरह का कोई कसर नहीं छोड़ रहे है.लेकिन बाढ़ ने जो दर्द उनको दिया है. शायद ही कोई उनका दर्द समझ सके.उनपर क्या बीत रही है.ये उनके अलावे सिर्फ ईश्वर ही जानते है.इन्हें न तो सांप का डर,न तो किसी अनहोनी का डर.बस सिर्फ इसी इंतजार में किसी तरह बाढ़ का पानी निकल जाय. बताते चलें कि बिफोरप्रिंट डिजिटल ने जब ग्राउंड जीरो पर जाकर कई ऐसी तस्वीरों को कैमरों में कैद की तो आंख से आंसू छलक गए.कई बाढ़ पीड़ितों से जब बात की तो उन्होंने बताया कि सर ईश्वर भी हमलोगों को कैसे-कैसे दिन दिखा रही है…बाढ़ तो दे ही रहा है..अब बारिश भी पीछा नहीं छोड़ रही है
















