23 से 28 सितम्बर 2026 के दौरान भारी वर्षा, मेघगर्जन एवं वज्रपात के पूर्वानुमान के मद्देनजर जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा अलर्ट जारी…40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सतही हवायें चलने का पूर्वानुमान

Oplus_16908288

पूर्णिया:-23 सितम्बर (राजेश कुमार झा)23 से 28 सितम्बर 2026 के दौरान भारी वर्षा, मेघगर्जन एवं वज्रपात के पूर्वानुमान के मद्देनजर जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा अलर्ट जारी;:-

आमजनों एवं किसानों से सतर्कता बरतने की अपील:-

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केंद्र, पटना तथा आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी चेतावनी एवं पूर्वानुमान के आलोक में पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा जिले में विशेष सतर्कता एवं अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी तंत्र (निम्न दाब एवं अवदाब) के प्रभाव से दिनांक 23 से 28 सितम्बर 2026 के दौरान राज्य सहित सीमांचल एवं पूर्वी बिहार के क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इस दौरान जिले में मध्यम से भारी एवं कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा, मेघगर्जन तथा वज्रपात (ठनका) गिरने की प्रबल संभावना है।

इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

जिला प्रशासन,पूर्णिया द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों प्रखंड विकास,पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं संबंधित तकनीकी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

आमजनों एवं किसान के लिए महत्वपूर्ण एहतियाती सलाह / एडवाइजरी:—

वज्रपात (आकाशीय बिजली) से बचाव:–
खराब मौसम या आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों,खेतों,जलस्रोतों/पोखरों और ऊंचे पेड़ों के नीचे बिल्कुल शरण न लें।

बिजली के खंभों, तारों एवं ट्रांसफार्मर से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

मेघगर्जन के समय पक्के मकानों में शरण लें तथा घर के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं मोबाइल चार्जिंग का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।

भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।

जर्जर भवनों, कच्चें मकानों एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें।

जिला प्रशासन पूर्णिया आम नागरिकों से अपील करता है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और मौसम विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें।

मौसम से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए मौसम विभाग के आधिकारिक पोर्टल (mausam.imd.gov.in/patna) अथवा ‘मौसम’ मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति अथवा सहायता हेतु जिला आपात कालीन संचालन केंद्र के दूरभाष संख्या -06454242317/19/20
पर संपर्क करे।

More From Author

हमलोगों से एक घंटा ज्यादा काम ले…लेकिन 5 डेज वर्किंग चाहिए़…इस बार आर या पार की लड़ाई के मूड में बैंक कर्मचारी यूनियन..28 से 30 सितम्बर बैंक हड़ताल..10 हजार करोड़ के कारोबार के प्रभावित होने की उम्मीद… पढ़ें पूरी खबर

भागने की फिराक में था आरोपी नंदन यादव… गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग… जवाबी कारवाई में मारी गोली…120 से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कारवाई तय…वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार…पढ़ें पूरी खबर

नशेड़ियों को कम दामों में उपलब्ध प्रतिबंधित कोडीन का कारोबार पिछले चार सालों में हुआ दस गुना… तीन स्टेज में चलता है कोडीन तस्करी का कारोबार…चौथे स्टेज पर बैठा है इन सबका का किंगपिन

हमलोगों से एक घंटा ज्यादा काम ले…लेकिन 5 डेज वर्किंग चाहिए़…इस बार आर या पार की लड़ाई के मूड में बैंक कर्मचारी यूनियन..28 से 30 सितम्बर बैंक हड़ताल..10 हजार करोड़ के कारोबार के प्रभावित होने की उम्मीद… पढ़ें पूरी खबर

तिरहुत शिक्षक सीट पर चुनावी बिगुल,29 सितंबर से नामांकन 23 अक्टूबर को 98 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान,27 को भाग्य का फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:36 am, Sep 25, 2026
temperature icon 23°C
Light rain shower
Humidity: 92 %
Pressure: 1004 mb
Wind: 23 mph
Wind Gust: 41 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:39 am
Sunset: 5:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
23°/23°°C 0 mm 30% 23 mph 90% 1006 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 26% 24 mph 85% 1007 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.07 mm 31% 23 mph 84% 1005 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
24°/25°°C 0.84 mm 61% 25 mph 87% 1002 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
25°/25°°C 1.04 mm 71% 27 mph 86% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
24°/25°°C 0.32 mm 48% 24 mph 86% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0.03 mm 33% 22 mph 90% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0.59 mm 57% 21 mph 92% 1003 mb 0 cm