विधानसभा आम निर्वाचन 2025: सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

समस्तीपुर, 1 सितम्बर (राजेश झा ) आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आज समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में 133-समस्तीपुर एवं 136-सरायरंजन विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सह निर्वाची पदाधिकारी, समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र, सुश्री शैलजा पांडे ने की। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारियाँ दीं और सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण के नोडल पदाधिकारी सह बंदोबस्त पदाधिकारी श्री विजय कुमार, सरायरंजन विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार एवं मास्टर ट्रेनर्स की उपस्थिति रही। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी सेक्टर पदाधिकारी इस प्रशिक्षण में शामिल हुए।


बैठक में निर्वाचन कार्य में सेक्टर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों, आचार संहिता, बूथ स्तर पर समस्याओं के समाधान, एवं मतदान के दिन की तैयारी जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने सेक्टर के मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। प्रशिक्षण के अंत में यह आशा व्यक्त की गई कि सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे, जिससे समस्तीपुर जिले में शांतिपूर्ण और सफल निर्वाचन सुनिश्चित किया जा सके।

More From Author

राहुल गांधी का ‘हाइड्रोजन बम’ बयान: बिहार की सियासत में गरमाई बहस, बीजेपी ने जताई तीखी आपत्ति

कल्याणपुर में पिछड़ा वर्ग छात्रावास का निरीक्षण एवं जीविका रसोई का उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:40 am, Mar 23, 2026
temperature icon 22°C
Mist
Humidity: 78 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 0%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 4 mph 30% 1013 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 6 mph 21% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 5 mph 20% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 27% 1009 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 31% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 32% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0.02 mm 42% 6 mph 36% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 33% 1010 mb 0 cm