अपराधियों और हीरोपंती को एसएसपी पूर्णिया डॉ0 शौर्य सुमन की साफ चेतावनी…मेरे रहते नहीं चलेगी हीरोपंती…पढ़ें पूरी खबर

Oplus_16908288

पूर्णिया:-21 अगस्त(राजेश कुमार झा)मेरे रहते जिले में हीरोपंती नहीं चलेगी.आम पब्लिक के बीच पूर्णिया एसएसपी डॉ0 शौर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपराधियों और हीरोपंती करने वालों को साफ चेतावनी दे दी है.बताते चलें कि दिनांक 16 अगस्त को शहर के सबसे हाई सिक्योरिटी जगह कहे जाने वाले डीआईजी चौक के पास मोती महल रेस्टोरेंट के समीप कुछ अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा दहशत फैलाने एवं हीरोपंती दिखाने के चक्कर में हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते के0 हाट थाने की पुलिस सहित वरीय पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी.एसएसपी डॉ0 शौर्य सुमन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ(1) अभिनव परासर के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर दिया.एसडीपीओ सदर(1) ने महज तीन दिनों के अंदर सभी 6 हीरोपंती करने वाले अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया.सबसे बड़ी बात गिरफ्तार सभी 6 अपराधकर्मी अपनी हीरोपंती दिखाने एवं लोगों के बीच अपनी दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की थी.ठीक उसी जगह पर पूर्णिया एसएसपी डॉ0 शौर्य सुमन ने आम लोगों के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी अपराधियों, तस्करों एवं हीरोपंती करने वालों को ये बता दिए कि जब तक मैं हूं जिले में अपराध कर एवं हीरोपंती दिखाकर बच नहीं सकोगे.प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वहां के स्थानीय लोगों ने कहा कि पूर्णिया एसएसपी ने आज आम जनता के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपराधियों और हीरोपंती करने वालों का मनोबल तोड़ दिए है.

More From Author

पेपरलेस रजिस्ट्री है तो भविष्य में कभी भी आपको बार-बार सर्टिफाइड कॉपी या नकल निकालने की जरूरत ही नहीं…स्वयं बनाएं अपनी आईडी और खुद करें निबंधन की प्रक्रिया…बिचौलिए की जरूरत ही नहीं…पढ़ें पूरी खबर

27 अगस्त से 15 फरवरी 2027 तक सभी अनुसूचित जाति टोला में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का होगा आयोजन…लाभुकों को मिलेगी 22 तरह की योजनाओं का लाभ…पढ़ें किस योजनाओं का मिलेगा लाभ

नशे के खिलाफ पूर्णिया पुलिस ने विगत चार माह में तकरीबन 5 करोड़ रूपये मूल्य की ब्राउन शुगर जप्त कर नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी…तीन महिला तस्करों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप…बताया कहां होनी थी डिलीवरी

आंगन में दाब से काटकर पत्नी की हत्या,में कोर्ट ने पति सहित तीन को सुनाई उम्रकैद की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:34 pm, Aug 21, 2026
temperature icon 36°C
Patchy rain nearby
Humidity: 45 %
Pressure: 999 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:25 am
Sunset: 6:19 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.02 mm 13% 7 mph 51% 998 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 13% 5 mph 58% 998 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 15% 4 mph 63% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.3 mm 33% 6 mph 74% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.12 mm 29% 5 mph 77% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 18% 5 mph 70% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.18 mm 25% 4 mph 56% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 11% 6 mph 50% 999 mb 0 cm