उदयनाचार्य महाविद्यालय में नए प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर, 1 सितंबर (राजेश कुमार झा) मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा उदयनाचार्य महाविद्यालय, रोसड़ा में नव नियुक्त प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार के स्वागत में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के उपाध्यक्ष सौरव कुमार राय ने की।


इस अवसर पर जिला संयोजक कौशल किशोर राय ने कहा कि लंबे समय से स्थायी प्रधानाचार्य की अनुपस्थिति के कारण महाविद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही थीं। डॉ. अजय कुमार के प्रभार ग्रहण करने से अब महाविद्यालय के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उदयनाचार्य महाविद्यालय के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व प्राचार्य डॉ. आनंद मोहन झा के बाद वर्षों से यह पद रिक्त था, जो चिंता का विषय है।
विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय की कई लंबित मांगें भी रखीं, जिनमें पुस्तकालय को पुनः चालू करना, एनसीसी के लिए शौचालय एवं पेयजल की सुविधा, छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम की स्थापना और काउंटर कर्मियों की संख्या में वृद्धि शामिल है। साथ ही पीजी पाठ्यक्रमों की अनुमति देने की भी मांग की गई।
नव नियुक्त प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार ने कहा कि छात्रों की शैक्षणिक सुविधा और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा, ताकि महाविद्यालय को एक आदर्श शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित किया जा सके।

More From Author

शिवाजीनगर में पीओ और जेई के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

गंडक बनी घड़ियालों की शरणस्थली: 10 साल में संकटग्रस्त प्रजाति की संख्या 10 से बढ़कर 1000 पार, चंबल के बाद देश में दूसरा सबसे बड़ा ठिकाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:49 am, May 10, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 74 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:07 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0.01 mm 29% 10 mph 51% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 12 mph 33% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 24% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 7 mph 21% 1002 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
32°/38°°C 0 mm 0% 9 mph 28% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 35% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 9 mph 45% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 7 mph 50% 1006 mb 0 cm