समस्तीपुर, 4 सितम्बर (राजेश झा) समस्तीपुर जंक्शन पर बुधवार दिनांक 3 सितंबर 2025 को एक गंभीर रेल हादसा हो गया, जब एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में संतुलन खो बैठा और ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में उसका दाहिना पैर कट गया। प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कांस्टेबल अजीत कुमार ने इस घटना की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दी।

घटना गाड़ी संख्या 15553 की थी, जो प्लेटफार्म नंबर 5 पर थी। सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक नवीन सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टीटी ऑफिस, स्टेशन मास्टर और जीआरपी को सूचित किया गया। डॉक्टर को तत्काल बुलवाया गया और RPF कांस्टेबल अजीत कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार के सहयोग से घायल व्यक्ति को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया।
घायल व्यक्ति की पहचान जीवन कुमार चौधरी (उम्र 50 वर्ष), पिता स्व. समून चौधरी, ग्राम नेहरा, वार्ड संख्या 12, थाना मनिगाछी, जिला दरभंगा निवासी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़े और उनका दाहिना पैर ट्रेन की चपेट में आ गया। उनका मोबाइल नंबर 7970766188 पर परिजनों से संपर्क किया गया और सदर अस्पताल समस्तीपुर आने को कहा गया।
घायल को स्ट्रेचर पर लादकर एंबुलेंस से जीआरपी स्टाफ की निगरानी में सदर अस्पताल भेजा गया। मौके पर की गई पूरी कार्रवाई का फोटो व वीडियो संलग्न किया गया है।

