एशिया कप 2025: श्रीलंका की धमाकेदार जीत से ग्रुप-बी में बढ़ा रोमांच, बांग्लादेश पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा

नई दिल्ली, 14 सितंबर (अशोक “अश्क”) चारिथ असलांका की कप्तानी में श्रीलंका ने एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। शुक्रवार को खेले गए टूर्नामेंट के 5वें मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में हलचल मचा दी। इस जीत के साथ श्रीलंका अब अफगानिस्तान के साथ ग्रुप-बी में टॉप-2 में पहुंच गया है, जबकि बांग्लादेश पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।


ग्रुप-बी में अब श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान – तीनों टीमों के 2-2 अंक हैं। हालांकि बेहतर नेट रन रेट के चलते अफगानिस्तान पहले, श्रीलंका दूसरे और बांग्लादेश तीसरे स्थान पर है। वहीं ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान की स्थिति मजबूत है। भारत ने यूएई को हराकर पहले स्थान पर कब्जा किया है, जबकि पाकिस्तान ने ओमान को हराया लेकिन कम नेट रन रेट के चलते दूसरे स्थान पर है। अब तक कोई भी टीम सुपर-4 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर है।
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 11 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे और 53 रन तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। ऐसे में जकर अली (41 रन) और शमीम हुसैन (42 रन) ने 6ठे विकेट के लिए 86 रनों की नाबाद साझेदारी कर बांग्लादेश को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 139 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने आक्रामक शुरुआत की और 14.4 ओवर में ही 140 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए कामिल मिशारा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाए और उन्हें इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।
अब ग्रुप-बी में सुपर-4 में जगह बनाने की दौड़ और तेज हो गई है। श्रीलंका को अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है, जो इस ग्रुप के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

More From Author

वूमेन्स एशिया कप 2025: भारत ने फाइनल में बनाई जगह, 14 सितंबर को मेजबान चीन से होगी खिताबी भिड़ंत

मतदाता सूची संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट को चुनाव आयोग का जवाब: “संशोधन का समय तय करना अदालत का अधिकार नहीं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:41 am, May 17, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 89 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:03 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 7 mph 55% 1002 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 0% 5 mph 22% 1002 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 0% 12 mph 11% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 0% 15 mph 9% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
39°/44°°C 0 mm 0% 9 mph 11% 996 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
34°/38°°C 0 mm 0% 12 mph 24% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 56% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 64% 998 mb 0 cm