समस्तीपुर, 18 सितम्बर ( दीपक कुमार सिंह) जिले के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने साइकिल चोरी, मारपीट और फायरिंग के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले आरोपी की पहचान केवस निजामत गांव के नागेश्वर शर्मा के 32 वर्षीय पुत्र प्रमोद शर्मा के रूप में हुई है, जिसे साइकिल चोरी के आरोप में पकड़ा गया।

वहीं, दूसरे आरोपी की पहचान सिलौत गांव के कुशेश्वर चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार के रूप में हुई है, जो मारपीट और फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, सिलौत के शिव कुमार साह ने 25 दिसंबर 2024 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ऋषि कुमार ने उनके पुत्र का अपहरण किया और फिर उस पर फायरिंग और मारपीट की। इस मामले को लेकर मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आगे की जांच जारी रखने की बात भी कही है

