समस्तीपुर, 25 सितम्बर (निज संवाददाता) समस्तीपुर रेल मंडल में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य रेल परिसर, स्टेशन, कार्यालय, कॉलोनी एवं यात्री सुविधाओं को स्वच्छ बनाए रखना तथा आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।

पखवाड़े के अंतर्गत 25 सितम्बर (गुरुवार) को मंडल के सभी कार्यालयों में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्तीपुर मंडल के विभिन्न विभागों एवं इकाइयों में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया।

इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में भी जन सहभगिता से रेल परिसर को सुंदर बनाने का श्रमदान अभियान चलाया गया। इस पहल में बड़ी संख्या में लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर परिसर की सफाई में योगदान दिया। सभी ने स्वेच्छा से श्रमदान करते हुए परिसर को साफ-सुथरा बनाने का संकल्प लिया।

गौरतलब है कि यह पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके अंतर्गत कई अन्य कार्यक्रम—जैसे स्वच्छता रैलियाँ, नुक्कड़ नाटक, जनजागरूकता अभियान और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
इस मुहिम का उद्देश्य स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है, जिससे स्वच्छ भारत की परिकल्पना साकार हो सके।

