इस बार का वोट विकास को…18 साल की उम्र में पहली बार वोटर बने 35 हजार से अधिक युवाओं में गजब का उत्साह..तकरीबन 37 लाख से अधिक की आबादी में 20 लाख 77 हजार बने वोट डालने वाले.. पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया, 1 अक्टूबर (राजेश कुमार झा) पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने वाले पूर्णिया के 18 से 19 साल के 35 हजार 214 नए युवा वोटरों में गजब का उत्साह दिख रहा है.जिले में तकरीबन 37 लाख से अधिक आबादी में वोट डालने वाले बने तकरीबन 20 लाख 77 हजार 573.बताते चलें कि SIR के फाइनल पुनरीक्षण के बाद चुनाव आयोग ने अपना फाइनल आंकड़ा दे दिया है. इसके हिसाब से जिले की कुल आबादी 37 लाख 40 हजार 969 है.जिनमें 20 लाख 77 हजार 573 लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हुआ है.सबसे बड़ी बात जिले में पहली बार 18 से 19 साल के 35 हजार 214 युवा मतदाता सूची में शामिल हुए है.

बिफरप्रिंट डिजिटल ने पूर्णिया के कुछ नए युवा वोटरों से बातचीत करने की.नए युवा वोटरों का मतदान के प्रति उत्साह देखकर,इन युवाओं से बात की तो इन युवाओं ने बताया कि सर इस बार हम युवाओं का वोट तो सिर्फ और सिर्फ विकास को ही जाएगा.बातचीत के दौरान उन लोगों ने बताया कि सर हमलोग ये सोच भी नहीं सके थे कि यहां इंजीनियरिंग कॉलेज,मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी भी कभी होगा.सर आज हमलोग पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते है.परीक्षा देने के बाद रैंकिंग में आया तो पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज मिला.आज घर पर रहकर इंजीनियरिंग कॉलेज जाते है.हमलोगों के कुछ दोस्त नीट में क्वालीफाई करने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में अपना एडमिशन लिया है. क्योंकि हमलोगों के माता पिता के पास प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने का पैसा नहीं है.इसलिए आज हमलोग पूर्णिया में इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज पढ़ाई कर अपने माता पिता का सपना पूरा करेंगे.इसलिए हम युवाओं ने फैसला लिया है इस बार का वोट विकास को देना है.क्योंकि आज अगर पूर्णिया में इंजीनियरिंग,मेडिकल एवं यूनिवर्सिटी नहीं होता तो आज हमलोग बाहर रहकर नहीं पढ़ पाते.

More From Author

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, समापक भुगतान दस्तावेज किए गए सुपुर्द

प्लेइंग कार्ड की लत में अब तक 15 युवा पुलिस की हिरासत में..रातों रात पैसे डबल करने के चक्कर में घर से चुराते है पैसे…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:20 am, Aug 20, 2026
temperature icon 28°C
Overcast
Humidity: 82 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 90%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:25 am
Sunset: 6:20 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 15% 11 mph 67% 1004 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.01 mm 10% 11 mph 53% 1002 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 11% 11 mph 47% 999 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 11% 9 mph 53% 999 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 16% 9 mph 65% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 21% 5 mph 77% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 23% 5 mph 80% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 19% 6 mph 73% 1002 mb 0 cm