आचार संहिता लागू…11 नवम्बर को सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग…मतदान केंद्र के 100 मीटर परिधि में नहीं होगा किसी भी दल का कार्यालय…पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया, 06 अक्टुबर (राजेश कुमार झा) आचार संहिता लागू,निर्वाचन‌ की तैयारियॉ और सुरक्षा व्यवस्था पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दी गई मीडिया को जानकारी:-सोशल मीडिया,पेड न्यूज और भ्रामक प्रचार पर कड़ी चेतावनी, सुरक्षित मतदान की अपील” बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की घोषणा के बाद सोमवार को समाहरणालय‌ स्थित महानन्दा सभागार पूर्णिया में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया.

प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधिगण को संबोधित करते हुए चुनावी तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा आचार संहिता पालन पर विस्तार से जानकारी दी गई.जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि चुनाव आचार संहिता का पालन सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है.पेड न्यूज,भ्रामक रिपोर्टिंग या अवैध प्रचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा है. प्रशासन की इस पर कड़ी निगरानी रखेगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. मीडिया का सहयोग मतदाता तक सही और पारदर्शी जानकारी पहुँचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. जिला के सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की पूरी तैयारी हो चुकी है और मतदान प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष होगी.जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 से संबंधित प्रेस नोट के आलोक में द्वितीय चरण में पूर्णिया जिला अंतर्गत सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान और मतगणना से संबंधित अधिसूचना की तिथि 13 अक्टूबर 2025, नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025,नाम निर्देशन पत्र के संवीक्षा की तिथि 21 अक्टूबर 2025,अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025,मतदान की तिथि 11 नवंबर 2025,मतगणना की तिथि 14 नवंबर 2025,तथा निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने की तिथि 16 नवंबर 2025 के साथ अन्य विवरणी साझा किया गया.मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार,अपर समाहर्ता रवि राकेश,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अपर समाहर्ता श्री जय चंद्र यादव,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था,अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया पार्थ गुप्ता,उप निर्वाचन पदाधिकारी संजुला कुमारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार उपस्थित थे.

More From Author

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत समस्तीपुर की 85 हजार महिलाओं को ₹10,000 की आर्थिक सहायता

विधान सभा चुनाव के तारीखों का ऐलान 18 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान पार्टियों में हलचल तेज छह विधानसभाओं में 6 नवंबर को होगा मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:28 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 69 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
21°/21°°C 0 mm 0% 6 mph 56% 1011 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/20°°C 0 mm 0% 4 mph 58% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
20°/25°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 4 mph 30% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 21% 1008 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 4 mph 19% 1006 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 3 mph 26% 1008 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 31% 1009 mb 0 cm