पटना, 13 अक्तूबर (पटना डेस्क) समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सहगल फाउंडेशन की सीनियर प्रोग्राम लिस्ट इंदु वर्मा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत बाल बैंड पार्टी की मधुर धुन पर मार्च पास्ट से हुई, जिसमें अतिथियों को एसजीएस हाल तक लाया गया। वहां बाल संसद की प्रधानमंत्री शालिनी कुमारी और उनकी साथी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि इंदु वर्मा ने डिजिटल लाइब्रेरी की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि इससे छात्रों को कितने तरह के शैक्षणिक लाभ मिल सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन कंप्यूटर विशेषज्ञ अनुपम कुमार ने किया।
इस मौके पर छात्राओं द्वारा छठ पर्व पर आधारित भाव नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ आनंद कुमार मौर्य, लक्ष्मी कुमारी, शिक्षक संजीव कुमार झा, किरण कुमारी, बीबी शकीला रहमान, विभा कुमारी और इंदिरा कुमारी सहित कई लोगों ने सहयोग किया।

