तीन साल, तीन ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर: आमिर खान का अद्भुत रिकॉर्ड, जिसे कोई नहीं छू सका

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड में हर साल 1500 से ज्यादा फिल्में बनती हैं, लेकिन बहुत कम फिल्में ही इतिहास रचती हैं। ऐसे में एक ही अभिनेता की लगातार तीन फिल्मों का ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन जाना एक असाधारण उपलब्धि है और यह कारनामा कर दिखाया सुपरस्टार आमिर खान ने।
2013 से 2016 के बीच आमिर खान की तीन फिल्में धूम 3, पीके और दंगल न सिर्फ ब्लॉकबस्टर रहीं, बल्कि ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर के खिताब से नवाजी गईं।


धूम 3 (2013) में आमिर खान ने दोहरी भूमिका निभाई और एक सुपर चोर के किरदार में तहलका मचा दिया। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दस दिन में 400 करोड़ और अंततः 690 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। यह उस समय की सबसे महंगी और सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बनी।


पीके (2014), जो धार्मिक कट्टरता और अंधविश्वास पर करारा व्यंग्य थी, रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई। लेकिन राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 122 करोड़ के बजट में बनी होने के बावजूद 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और धूम 3 का रिकॉर्ड तोड़ दिया।


दंगल (2016), फोगाट बहनों की सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म थी। सिर्फ 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 2000 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया, और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।
हालांकि फिल्मों में आमिर खान ने लगातार सफलता हासिल की, निजी जीवन में उन्हें रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। दो शादियां पहली रीना दत्ता से और दूसरी किरण राव से तलाक पर खत्म हुईं। अब वह गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते में हैं। आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं अकेला नहीं रह सकता, मुझे एक साथी चाहिए।”
आमिर खान की यह तीन साल की सफलता की कहानी न केवल बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड है, बल्कि हिंदी सिनेमा के इतिहास का चमकता अध्याय भी है।

More From Author

CJI पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर पर गहराए संकट के बादल, अवमानना की कार्रवाई को अटॉर्नी जनरल की मंजूरी

हिना खान ने किया लता मंगेशकर के क्लासिक गाने का रीक्रिएशन, नए अंदाज में दिखीं बेहद दिलकश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:43 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Smoky haze
Humidity: 80 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 48%
Visibility: 6.3 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 7% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 56% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm