मोबाइल चलाने के शौक ने डुबो दिए लाखों: नाबालिग के जरिए दंपति से 2.82 लाख की साइबर ठगी

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) मोबाइल चलाने के शौक ने एक नाबालिग को इतना महंगा पड़ा कि उसके माता-पिता को करीब ₹2,82,252 की भारी साइबर ठगी झेलनी पड़ी। मामला खानपुर थाना क्षेत्र के नत्थूद्वार गांव का है, जहां राम कुमार शर्मा की पत्नी उषा देवी ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंपति का 16 वर्षीय बेटा, जो इंटरमीडिएट का छात्र है, अक्सर मां का मोबाइल इस्तेमाल करता था। सितंबर महीने में उसने इंस्टाग्राम पर मुंबई की एक कथित कंपनी का विज्ञापन देखा और संपर्क करने पर एक व्यक्ति ने खुद को ललित सिंह बताया।
आरोपी ने झूठे प्रलोभन देकर नाबालिग को बहलाया और 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच अलग-अलग लेनदेन में माता के खाते से ₹1,95,752 और पिता के खाते से ₹86,500 ट्रांसफर करवा लिए।
उषा देवी ने शिकायत में कहा है कि उनका बेटा नाबालिग है, जिसे सही-गलत की पूरी समझ नहीं है। उसे बहला-फुसलाकर धोखाधड़ी की गई है।
उन्होंने साइबर थाना से ठगी के पूरे पैसे वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस जांच में जुट गई है।
यह घटना उन सभी अभिभावकों के लिए चेतावनी है, जो बच्चों को बिना निगरानी मोबाइल थमा देते हैं।

More From Author

उजियारपुर में चुनावी तैयारियों का जायजा: जनरल ऑब्जर्वर अभिषेक सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

दीपावली व काली पूजा 2025 पर अस्पतालों में विशेष आकस्मिक सेवा, सिविल सर्जन ने दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:55 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Light rain shower
Humidity: 81 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 74%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0.59 mm 41% 2 mph 84% 1007 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 10% 2 mph 75% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 10% 1 mph 58% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 11% 4 mph 55% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 53% 1004 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 5 mph 62% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm