एशिया कप ट्रॉफी पर विवाद गहराया, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारत को सौंपने से किया इनकार

नई दिल्ली, 21 अक्तूबर (अशोक “अश्क”) एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी भारत को सौंपने से इनकार कर दिया है, जबकि बीसीसीआई को श्रीलंका और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का समर्थन मिल चुका है।


एसीसी के एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि नकवी का कहना है, “बीसीसीआई का कोई प्रतिनिधि दुबई स्थित एसीसी मुख्यालय आकर ट्रॉफी ले जाए।” लेकिन बीसीसीआई ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और अब वह यह मुद्दा अगले महीने होने वाली आईसीसी बैठक में उठाने जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, एसीसी में भारत के प्रतिनिधि राजीव शुक्ला, श्रीलंका और अफगानिस्तान बोर्ड के अधिकारियों ने नकवी को ट्रॉफी भारत को सौंपने का अनुरोध किया था, लेकिन नकवी ने मना कर दिया।
गौरतलब है कि ट्रॉफी इस वक्त एसीसी मुख्यालय में ही रखी है। एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था, जिसके बाद नकवी बिना ट्रॉफी सौंपे समारोह स्थल से निकल गए थे।
नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं, और भारत-पाक के रिश्तों की तल्खी टूर्नामेंट के दौरान भी नजर आई। खिलाड़ी तक हाथ मिलाने से परहेज करते दिखे। अब यह ट्रॉफी विवाद क्रिकेट से आगे कूटनीति के मंच तक पहुंचता नजर आ रहा है।

More From Author

समस्तीपुर में मतदाता जागरूकता अभियान जोरों पर, वाल पेंटिंग और नुक्कड़ नाटकों से दिया जा रहा मतदान का संदेश

बाराचट्टी में विरासत की जंग: समता देवी के बदले बेटी तन्नुश्री को टिकट, मुकाबले में मांझी परिवार और नया विकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:28 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 22°C
Mist
Humidity: 73 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 54% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/21°°C 0 mm 0% 6 mph 56% 1011 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/20°°C 0 mm 0% 4 mph 58% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
20°/25°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 4 mph 30% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 21% 1008 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 4 mph 19% 1006 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 3 mph 26% 1008 mb 0 cm