गोपालगंज, 21 अक्तूबर (निज संवददाता) विधानसभा चुनाव से पहले जिले में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से कुल छह अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इनमें जन सुराज पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी के साथ कई निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को सूची जारी कर दी गई है।

99-बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र
नाम वापसी हेतु कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ।
100-बरौली विधानसभा क्षेत्र
- रामप्रवेश राय, निर्दलीय
101-गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र - अनुप कुमार सिंह, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
- डॉ शशि शेखर सिन्हा, जन सुराज पार्टी
- 3. बलराम पांडेय, निर्दलीय
4 अनिकेत कुमार सिंह निर्दलीय
102-कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र
नाम वापसी हेतु कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ।
103-भोरे विधानसभा क्षेत्र - बसमतिया देवी, निर्दलीय
104-हथुआ विधानसभा क्षेत्र
नाम वापसी हेतु कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। नाम वापसी के बाद अब गोपालगंज जिले की छह विधानसभा सीटों पर बचे लगभग सैकड़ों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। निर्वाचन विभाग के अनुसार अंतिम प्रत्याशी सूची जल्द ही प्रकाशित की जाएगी।

