पटना, 28 अक्तूबर (पटना डेस्क) बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी उमैर खान ने मंगलवार को अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत खासगंज, कागजी मोहल्ला, इमादपुर, मीरदाद और गगनदीवन में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्हें क्षेत्र की जनता से अपार प्यार और आशीर्वाद मिला।

उमैर खान ने कहा कि हर समाज और समुदाय से उन्हें समान समर्थन मिल रहा है और यह दिखाता है कि बिहारशरीफ की जनता बदलाव की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह चुनाव केवल उनका नहीं है, बल्कि बिहारशरीफ की जनता मिलकर विकास और सुधार की लड़ाई लड़ रही है।
जनसंपर्क कार्यक्रम में जनता ने उमैर खान को जीत के लिए समर्थन और शुभकामनाएँ दी। कई लोगों ने कहा कि इस बार बिहारशरीफ की जनता सशक्त और योग्य नेतृत्व चाहती है और उमैर खान इसके योग्य उम्मीदवार हैं।
उमैर खान ने अपने संबोधन में भरोसा दिलाया कि उन्हें मिले प्यार और समर्थन को वे अपनी अंतिम सांस तक याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी जीत सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास के लिए होगी। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि वे सदैव उनके सुख-दुख में खड़े रहेंगे और जीत के बाद भी बिहारशरीफ की जनता के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखेंगे।
उमैर खान का यह अभियान उनकी नज़दीकी जनता से सीधे संवाद और भरोसे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

