अक्षरा सिंह ने तेजप्रताप के लिए किया प्रचार, बोलीं- जीत गए तो मुझे दे दीजिए एक कट्टा जमीन

पटना, 05 नवम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह मंगलवार को महुआ पहुंचीं, जहां उन्होंने तेजप्रताप यादव के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने मंच से मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर आप जीत जाएंगे तो यहीं पर मुझे एक कट्टा जमीन दे दीजिएगा।” उनके इस बयान पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं और माहौल हल्का-फुल्का हो गया।


वहीं, तेजप्रताप यादव ने भी अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि वे जनता की सेवा के लिए मैदान में हैं। प्रचार के आखिरी दिन तेजप्रताप ने महुआ से राजद उम्मीदवार मुकेश रोशन को ‘जयचंद’ करार दिया। उन्होंने कहा, “लालू यादव की तबीयत खराब होने का फायदा उठाकर उनकी जानकारी के बिना मुकेश रोशन को टिकट दिया गया है।”
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार मंगलवार शाम समाप्त हो गया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने सबसे ज्यादा 83 सभाएं और कई रोड शो किए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 60 सभाओं के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 15 सभाएं और एक रोड शो किया, जो कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की संयुक्त सभाओं के बराबर रहा।
मंगलवार को पटना में लालू प्रसाद यादव ने फुलवारी विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई-एमएल उम्मीदवार गोपाल रविदास के समर्थन में करीब 5 किलोमीटर लंबा रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में राजद और वाम समर्थक शामिल हुए।

More From Author

एसपी-डीएम आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर शहर के एक बड़े बिजनेसमैन और नेता के घर में तीन लोगों की मौत..हत्या या आत्महत्या..साजिश या छल..तालाश जारी…पढ़ें पूरी खबर

बिहार चुनाव का पहला चरण कल, 3.75 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:33 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Light rain shower
Humidity: 84 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 73%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 14% 2 mph 79% 1007 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 7% 2 mph 63% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 55% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 5 mph 53% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 58% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm