पटना, 05 नवंबर (राजेश कुमार झा) बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का प्रचार थम चुका है.उम्मीदवार डोर टू डोर संपर्क अभियान में जुट चुके है.वोटर भी लगभग अपना मन बना चुकी है.आज की रात सभी प्रत्याशी जोड़ तोड़ की रणनीति में व्यस्त होंगे.लेकिन सबसे बड़ी बात है कि पिछले 2020 विधानसभा में महागठबंधन 61 को एनडीए को 59 सीटें मिली थी.

इस बार किसके पाली में कितनी सीटें मिलती है.ये अभी अनुमान लगाना ठीक नहीं होगा.लेकिन दलों की सीधी लड़ाई को देखेंगे को आप भी खुद अंदाजा लगा सकते है कि किन्हें कितनी सीटें मिलेंगी. इस बार 25 सीटों पर भाजपा और राजद से और 12 सीटों पर कांग्रेस से सीधी भिड़ंत है. 34 सीटों पर जदयू और राजद और 11 सीटों पर जदयू और कांग्रेस की सीधी लड़ाई है. 14 सीटों पर लोजपा आर और राजद यानि चिराग की सीधी भिड़ंत तेजस्वी के साथ है.

