
पूर्णिया, 08 नवंबर (राजेश कुमार झा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में पूर्णिया में है.दो दिवसीय कार्यक्रम में 07 नवंबर को तकरीबन तीन बजे पूर्णिया पहुंचे.उसके बाद शाम 5 बजे रोड शो में शामिल हुए. बताते चलें कि पूर्णिया में अमित शाह का 2 किलोमीटर लंबा रोड शो हुआ.अमित शाह की ऐक झलक देखने को हजारों की संख्या में महिला, पुरुष,बच्चे एवं बुजुर्ग इंतजार करते दिखे.
अमित शाह ठीक 6 बजे शहर के मुख्य चौराहा आर0 एन0 साव चौक पर पहुंचे.उनके पहुंचते ही चारों तरफ लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिए.अमित शाह भाजपा की सजी धजी खुले वैन पर चढ़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते गए.धीरे धीरे लोगों का हुजूम इतना बढ़ गया कि सुरक्षा में लगे कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.मीडिया से बातचीत में अमित शाह ने कहा कि अब कोई भी अपने घरों में लालटेन नहीं जलाता है.बिहार की जनता आप अंधेरों से निकल कर रौशनी में आ चुके है.इस बार दो तिहाई बहुमत से एनडीए जीतेगी.

